विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लखनऊ में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में शामिल हुए सीएम योगी

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Thu, 22 Jun 2017 11:42 AM (IST)Updated: Thu, 22 Jun 2017 12:23 PM (IST)

संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाए जाने पर चर्चा होगी।

लखनऊ में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में शामिल हुए सीएम योगी
लखनऊ में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में शामिल हुए सीएम योगी

लखनऊ (जेएनएन)। गुरुवार को भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जा रही है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर और संगठन महामंत्री सुनील बंसल समेत कई नेता शामिल हुए हैं। बैठक में पंडिंत दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी वर्ष समारोह की विस्तृत कार्ययोजना की पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाए जाने पर चर्चा होगी। इसके बाद सीएम योगी 147 मेधावी छात्रों को सम्मानित करेंगे। ये कार्यक्रम लोकभवन में आयोजित किया जायेगा। दोपहर 12 बजे इस कार्यक्रम का आयोजन होगा।

यह भी पढ़ें: आज शाम पांच बजे से शुरू होगी योगी की 12वीं कैबिनेट बैठक

कार्यक्रम में छात्रों के माता-पिता को भी सम्मानित किया जायेगा। सीएम योगी मेधावी छात्रों को 1-1 लाख रूपये का चेक प्रदान करेंगे। सीएम ने बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाले छात्रों को सम्मानित करने की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें: आगरा में दो बेटियां होने पर तीन तलाक की धमकी