विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बरेली में घर में घुसकर डकैतों ने की महिला की हत्या

By Edited By:
Published: Tue, 03 Dec 2013 02:36 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 03 Dec 2013 02:40 PM (GMT+05:30)

लखनऊ। डकैती का विरोध करने पर डकैतों ने एक महिला के साथ जमकर मारपीट की। सिर पर डंडो

News Article Hero Image

लखनऊ। डकैती का विरोध करने पर डकैतों ने एक महिला के साथ जमकर मारपीट की। सिर पर डंडों से चोट से महिला की मौत हो गई। उसे बचाने आए उसके बेटे को भी डकैतों ने नहीं बख्शा। उसे भी पीट पीट कर अधमरा कर दिया गया। उसके बेहोश होने पर घर में लूटपाट कर डकैत फरार हो गए। घायल बेटे को पास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहा उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

ढेलापीर बाइपास के पास एफसीआइ कालोनी में ग्राफिक डिजाइनर अरविंद सक्सेना परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार को एक रिश्तेदार के यहा समारोह में शामिल होने वह लखनऊ गए हुए थे। घर में उनकी पत्‍‌नी सुधा (48 वर्ष) और बेटा वाशु चंद्रा (17 वर्ष) अकेले थे। सोमवार रात छत के रास्ते से आधा दर्जन लोग उनके घर में घुस गए और कीमती सामान इकट्ठा करने लगे। घर में लोगों की आवाजें सुन कर सुधा जाग गईं और बेडरूम का दरवाजा खोल कर बाहर आईं। उन्हें देख कर डकैतों ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया। चीख पुकार सुनकर वाशु भी जाग गया। डकैतों ने उसे भी घेर लिया और पिटाई शुरू कर दी। पिटाई से सुधा और वाशु दोनों बेहोश हो गए। इसके बाद डकैतों ने घर में रखे सामान पर हाथ साफ किया और फरार हो गए। सुबह दरवाजा खुला देख पड़ोसी घर में घुसे। उन्होंने सुधा को बेडरूप में जमीन पर मृत पाया। जबकि वाशु को बिस्तर पर जख्मी हालत में पड़ा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। आइजी आलोक शर्मा और एसएसपी आकाश कुलहरि भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम बुलाकर मामले में तहकीकात आरंभ कर दी है। पूर्व सासद संतोष गंगवार ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली है। आइजी ने एसएसपी को घटना का शीघ्र खुलासा करने का निर्देश देने के साथ ही इसके लिए टीमें बनाने का निर्देश दिया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।