विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो शिवसैनिकों ने सांसद संजय राउत पर फेंकी स्याही, पिटाई के बाद घायल

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Tue, 04 Oct 2016 05:17 PM (IST)Updated: Tue, 04 Oct 2016 06:20 PM (IST)

राज्य में शिवसेना रसातल में चली जा रही है। राउत का ध्यान आकषिर्त करने के लिए उन्होंने उन पर स्याही फेंकी।

News Article Hero Image

लखनऊ (वेब डेस्क)। शिवसेना के सांसद संजय राउत के ऊपर आज लखनऊ में दो शिव सैनिकों ने स्याही फेंक दी। राउत लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमौसी पर उतरने के बाद वीवीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचे थे।

राउत जैसे ही कार से निकले वैसे ही दो शिव सैनिकों ने उनके ऊपर स्याही फेंककर अपना विरोध दर्ज कराया। इसके बाद राउत के स्वागत में उमड़े शिव सैनिकों ने उनको जमकर पीटा। काफी पिटाई के कारण घायल दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिव सैनिकों में सांसद के ऊपर स्याही फेंके जाने की घटना के कारण काफी आक्रोश था।

यह भी पढ़ें- भाजपा ने संजय राउत से पूछा - तलाक कब ले रहो हो ?

इस घटना के बाद शिवसेना प्रदेश प्रभारी अनिल सिंह के साथ ही सांसद संजय राउत ने स्याही फेंकने की बात से किया इन्कार लेकिन वहां पर एक प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट की बात मानी। पुलिस ने स्याही फेंकने के दोनों आरोपी को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जानकारी में ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर उस शख्स ने सांसद पर स्याही क्यों फेंकी। संजय राउत ने कहा कि हम जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या हुआ, स्याही फेंकने वाला कौन था।

यह भी पढ़ें- BJP ने शिवसेना को दी 'तलाक' की चुनौती, संजय राउत को कहा 'निजाम'

स्याही फेंकने के आरोपी सूर्यभान विक्रम तथा केके दीक्षित को शिव सैनिकों ने पकड लिया और जमकर पिटाई कर दी। विक्रम की इतनी पिटाई कर दी गयी कि उसे गंभीर हालत में स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिरासत में लिए गए विक्रम का कहना है कि शिवसेना के उत्तर प्रदेश सम्पर्क प्रमुख दिनेश शुक्ला ने पार्टी में मनमानी मचा रखी है। शुक्ला की कथित तानाशाही रवैये की वजह से राज्य में शिवसेना रसातल में चली जा रही है। राउत का ध्यान आकषिर्त करने के लिए उन्होंने उन पर स्याही फेंकी।