यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
उर्स देखकर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या
लखनऊ। बदायूं जिले में फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के नूरनगर कौडिया निवासी भूर उर्फ निसार उर्स दे

लखनऊ। बदायूं जिले में फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के नूरनगर कौडिया निवासी भूर उर्फ निसार उर्स देखने इस्लामनगर गया था। बीती रात लौटते समय बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। आज सुबह शव मिलने पर कोहराम मच गया। इसी तरह बदायूं के ही जरीफनगर क्षेत्र के अफजलपुर निवासी राजपाल के पुत्र 12 वर्षीय बबलू की हत्या कर शव गाव के बाहर देव स्थान के पास फेंक दिया। आज सुबह बच्चे का शव मिलने से गाव में सनसनी फैल गई।