विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुजफ्फरनगर में छोटी सी बात पर दो संप्रदायों में भिड़ंत

By Edited By:
Published: Wed, 11 Jun 2014 10:49 AM (IST)

लखनऊ। मुजफ्फरनगर मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव घासीपुरा में कार की साइड लगने पर दो संप्रदाय के

News Article Hero Image

लखनऊ। मुजफ्फरनगर मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव घासीपुरा में कार की साइड लगने पर दो संप्रदाय के युवकों के बीच भिड़ंत ने बवाल का रूप ले लिया। जमकर मारपीट हुई और कार में तोड़फोड़ भी की गई।

जड़ौदा गांव निवासी आशू अपनी कार से मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव घासीपुरा में आया था। गांव में कार की साइड गांव निवासी जॉनी को लग गई। विवाद हुआ तो जॉनी ने अपने साथी के साथ मिलकर आशू को जमकर पीटा और कार का शीशा तोड़ डाला। करीब एक घंटे बाद आशू पक्ष के लोग आधा दर्जन कारों से घासीपुरा पहुंच गए। दोनो पक्षों में जमकर मारपीट हुई और पथराव भी हुआ। सूचना पर मंसूरपुर और खतौली पुलिस दौड़ी तो दोनों पक्ष के लोग फरार हो गए। गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। इंस्पेक्टर मंसूरपुर एके सिंह ने बताया कि गांव में फोर्स तैनात है और किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।