विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अयोध्या से एटा भेजे गए तोगड़िया व वेदांती

By Edited By:
Published: Mon, 26 Aug 2013 02:54 PM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2013 07:21 PM (IST)

लखनऊ। 84 कोसी परिक्रमा यात्रा रोके जाने के साथ विहिप के कई बड़े नेताओं की गिरफ्तारी के

News Article Hero Image

लखनऊ। 84 कोसी परिक्रमा यात्रा रोके जाने के साथ विहिप के कई बड़े नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में आज दोपहर तक धरना-प्रदर्शन का छिटपुट असर दिखा। प्रदर्शनकारियों ने जब सीमा पार करने का प्रयास किया तो उनको गिरफ्तार कर लिया गया। कल अयोध्या में गिरफ्तार विहिप नेता प्रवीण भाई तोगड़िया, पूर्व सासद राम विलास वेदाती व अयोध्या के पूर्व विधायक लल्लू सिंह को एटा के अलीगंज में बनी अस्थाई जेल के लिए रवाना कर दिया गया। फैजाबाद और सुल्तानपुर में जगह-जगह सुरक्षाबल तैनात हैं और पूरी मुस्तैदी से विहिप की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।

लखनऊ में कलेक्ट्रेट परिसर में करीब ढाई सौ लोग धरने में जुटे और ज्ञापन देकर विरोध जताया। लखनऊ में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। सुल्तानपुर में विहिप के धरना-प्रदर्शन के मद्देनजर शहर के तिकोनिया पार्क को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। इधर कूरेभार थानाक्षेत्र पुलिस बूथ के सामने मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर संतों की गिरफ्तारी का विरोध जताया। फैजाबाद की बसों का आवागमन बेरोक-टोक शुरू हो गया है। दो दिन से यह सीमा सील थी। बलरामपुर जिले में धरना दे रहे चार विहिप कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। बाराबंकी में करीब 15-20 कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए निकले लेकिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अंबेडकरनगर में ज्ञापन देने जा रहे 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालाकि कहीं से भी अभी तक गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बहराइच, लखीमपुर, सीतापुर जिले में शातिपूर्ण ढंग से विहिप व भाजपा कार्यकर्ता ज्ञापन देकर चले गए। हालाकि जिलों में पुलिस व प्रशासन काफी मुस्तैद दिखा और संवेदनशील स्थानों, धरना स्थल, प्रमुख चौराहों पर आरएएफ की तैनाती दिखी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर