विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टास्क टीम की बैठक आज

By Edited By:
Published: Thu, 12 Jun 2014 01:00 AM (IST)

लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगातार हमलों के विरोध में सपा सरकार को सदन औ

News Article Hero Image

लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगातार हमलों के विरोध में सपा सरकार को सदन और सड़क पर घेरने की तैयारी है। प्रदेश स्तर पर गठित टास्क टीम (कार्यदल) की गुरुवार को प्रस्तावित बैठक में आंदोलन की रणनीति तय होगी।

बुधवार को बुलंदशहर के गुलावठी कस्बे में भाजपा नेता पुनित गर्ग को गोली मारे जाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने नवगठित टास्क टीम की बैठक 12 जून को पार्टी मुख्यालय में आहूत की है। संयोजक व प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल ने राजनीतिक विद्वेष से जारी हत्याएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। पुलिस प्रशासन पंगु हो चुका है। भाजपाइयों पर जानलेवा हमले किसी सुनियोजित साजिश का हिस्सा हो सकते हैं। प्रदेश स्तरीय टास्क टीम (कार्यदल) की बैठक 12 जून को प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकात वाजपेयी की अध्यक्षता में होगी, जिसमें प्रदेश पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। भाजपा ने यूपी के बिगड़े हालात के खिलाफ नौ सदस्यीय टीम में शिवप्रताप शुक्ल, कृष्णा पासवान, गोपाल टंडन, स्वतंत्र देव सिंह, पंकज सिंह, देवेन्द्र चौहान अश्वनी त्यागी, समीर सिंह और मनीष शुक्ला को शामिल किया गया है।

सीएम की नहीं मांगते सपाई : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजयबहादुर पाठक ने अपराधों की बाढ़ आने पर सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि पुलिस सपाइयों के हाथों पिट रही है। खनन माफिया बेखौफ हैं और सपा नेता अपने मुख्यमंत्री की हिदायतें भी मानने को तैयार नहीं हैं। सहारनपुर में सपा विधायक के नेतृत्व में जो कुछ हुआ वह शर्मसार करने वाला है।

-------

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।