यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तबले की धमक के साथ टूटा उपमंच, पानी में गिरे कई वादक
ज्योतिष्पीठ एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के स्वर्णाभिनंदन क्रम में वाराणसी केदारघाट पर आयोजित समारोह में उपमंच ...और पढ़ें

लखनऊ। ज्योतिष्पीठ एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के स्वर्णाभिनंदन क्रम में वाराणसी केदारघाट पर आयोजित समारोह में उपमंच की प्लाई टूट गई। इससे मंच पर बैठे तबला वादकों समेत कई श्रद्धालु पानी में गिर गए। हालांकि किनारे पर थोड़ा ही पानी होने से कोई क्षति नहीं हुई।
हुआ यह कि गुरुवार रात लगभग 8.45 बजे स्वर्णाभिनंदन क्रम में 108 कलाकार तबला वादन कर रहे थे। अभी पूरी तरह आलाप भी नहीं हो पाया था कि उपमंच की प्लाई टूट गई। इससे तबले की धमक के साथ टूटा मंच, कई पानी में अफरा तफरी मच गई। लोग दौड़कर सीढिय़ों पर निकल भागे लेकिन कई लगभग तीन फीट नीचे पानी में गिर पड़े। मंच टूटने से पीपे पर बना मुख्य मंच भी लहरा गया। इस पर शंकराचार्य विराजमान थे।
वेणीनाद की समवेत स्वरांजलि
इससे पूर्व स्वर्णाभिनंदन में केदारघाट पर 51 कलाकारों ने स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को वेणीनाद की समवेत स्वरांजलि अर्पित की थी। राग हंस ध्वनि में धुन के साथ ही आलाप बजाकर विभोर कर दिया था। मध्यलय में गत, मध्य द्र्ुत एक ताल, तीन ताल में झाला बजाया। ओम्कार ध्वनि के साथ भगवती गंगा के लिए भी धुन बजाया। पं. शनीश ज्ञावली के नेतृत्व में वादन कर हर एक को झूमने पर विवश किया, खुद भी अभिभूत हुए। नवीन शर्मा ने वायलिन पर, कुशाल कृष्ण, चंदन विश्वकर्मा, श्रीपति त्रिपाठी, अंकित सिंह, आनंद कुमार ने तबले पर संगत की। सोमवार को 108 शहनाई की तान से जगद्गुरु शंकराचार्य का स्वर्णाभिनंदन किया गया था। इसी प्रकार बुधवार को 51 सितार की झंकार गूंजेगी।