विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

योगी के खिलाफ अभ्रद टिप्पणी करने वाले सपा नेता शानू खान पर मुकदमा

By Nawal MishraEdited By:
Published: Tue, 21 Mar 2017 08:20 PM (IST)Updated: Tue, 21 Mar 2017 09:52 PM (IST)

बलरामपुर और शाहजहापुर में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के खिलाफ अभ्रद टिप्पणी को लेकर बवाल हुआ। लोगों ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए घंटों पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

योगी के खिलाफ अभ्रद टिप्पणी करने वाले सपा नेता शानू खान पर मुकदमा
योगी के खिलाफ अभ्रद टिप्पणी करने वाले सपा नेता शानू खान पर मुकदमा

लखनऊ (जेएनएन)। बलरामपुर और शाहजहापुर में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के खिलाफ अभ्रद टिप्पणी को लेकर बवाल हुआ। लोगों ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए घंटों पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। बलरामपुर में वाटसएप ग्रुप एडमिन सपा नेता शानू खान के ग्रुप को योगी के खिलाफ टिप्पणी महंगा पडा है। हिंदु युवा वाहिनी के जिला संगठन मंत्री रुपेश मिश्र की तहरीर पर नगर कोतवाली में पुलिस ने धार्मिक भावना भडकाने, अभद्र टिप्पणी करने व आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने ग्रुप एडमिन समेत चार लोगों की शिकायतक की थी। नगर कोतवाल एसके त्रिपाठी ने बताया कि ग्रुप एडमिन के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
सीएम की आपत्तिजनक पोस्ट पर थाने का घेराव
फेसबुक पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की आपत्तिजनक फोटो अपलोड किए जाने पर बवाल हो गया। भाजपा व हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। दो घंटे तक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए शाहजहांपुर में बवाल होता रहा। फेसबुक पर मंगलवार को एक युवक के नाम से बनी आइडी पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का एक आपत्तिजनक फोटो अपलोड किया गया था। इसे कुछ युवकों ने कमेंट के साथ ही शेयर भी किया था। यह देखकर हिन्दू संगठनों में उबाल आ गया। शाम में भाजपा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भाजयुमो, मोदी सेना के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए थाने पहुंच गए। स्थिति बिगड़ती देख कोतवाल पहुंचे। उन्होंने पदाधिकारियों से बात की। लोगों को शांत कराया।