विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सपा सरकार के लोग ही कर रहे जमीनों पर कब्जा : शीला

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 07 Aug 2016 06:20 PM (IST)Updated: Sun, 07 Aug 2016 09:11 PM (IST)

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने आज उन्नाव में कहा कि सपा सरकार के लोगों में जमीन कब्जाने की होड़ लगी है। इसका लाभ कांग्रेस को चुनाव में मिलेगा।

News Article Hero Image

उन्नाव (जेएनएन) प्रदेश कांग्रेस में जान फूंकने के प्रयास में लगीं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित आज प्रदेश सरकार पर हमलावर रहीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अच्छा क्या है जिसे गिनाया जाए। सरकार के लोगों में जमीन कब्जाने की होड़ लगी है। इसका लाभ कांग्रेस को चुनाव में मिलेगा। आजम खां जैसे बड़बोले सपा नेता मदद करेंगे। भाजपा के सांसदों पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे सुबह संसद में कुछ बोलते हैं और शाम को बाहर कुछ और, भाजपा के सांसद क्या बोल दें भगवान ही मालिक हैं।

स्वामी प्रसाद के बाद अब साक्षी ने शीला दीक्षित को बताया 'रिजेक्टेड माल'

उप्र में कांग्रेस की ओर से बतौर मुख्यमंत्री प्रत्याशी घोषित शीला दीक्षित रविवार को सेवा दल के कार्यक्रम का शुभारंभ करने आयी थीं। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दिल्ली में मिली हार के बाद उप्र आने के सवाल पर कहा कि दिल्ली में जो हुआ वह सरकार के विरोध में एक माहौल था। उप्र में तो पिछले 27 साल में कोई दोबारा सरकार ही नहीं बना पाया। पहले प्रदेश देश के टॉप पांच प्रांतों में था और आज नीचे से 5वें नंबर पर पहुंच गया है। इस समय अपराध चरम पर है।

कांग्रेस का कोई विकल्प नहीं, यूपी में अगली सरकार बनेगी: शीला

कांग्रेस के तीसरे मोर्च में शामिल होने के सवाल पर राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि हम किसी मोर्चे में नहीं जनता के मोर्चे में हैं और जनता जहां चाहेगी वहीं पर बैठाएगी। सरकार की खामियां ही हमारे काम आ रही हैं और हम सरकार बनाएंगे। 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी को कांग्रेस की स्टार प्रचारक बनाये जाने के सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि आजादी से लेकर आज तक देश गांधी परिवार के दिए गए बलिदान को जानता है। प्रियंका को सभी कांग्रेसजन शुरू से ही सक्रिय राजनीति में लाने की पैरवी कर रहे हैं और करते रहेंगे। उम्मीद है कि इसे सुना भी जाएगा।