विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिवपाल ने किसानों की मदद को दिया एक माह का वेतन

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Fri, 17 Apr 2015 12:22 PM (IST)Updated: Fri, 17 Apr 2015 12:26 PM (IST)

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने सूबे के किसानों को भरोसा दिलाया है कि सरकार पूरी तरह से उनके ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने सूबे के किसानों को भरोसा दिलाया है कि सरकार पूरी तरह से उनके साथ है। उनको पर्याप्त राहत दी जाएगी। शिवपाल ने अपना एक माह का वेतन किसानों की मदद से लिए देने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने विधायकों से भी एक-एक माह का वेतन किसान सहायतार्थ देने को कहा है।

प्रदेश के जिलाधिकारियों के साथ आज वीडियो कांफ्रेंसिंग में शिवपाल यादव ने निर्देश दिए हैं कि अधिकारी किसानों की हर बात को सुनें। इसके साथ ही उनको आत्महत्या न करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सभी डीएम किसानों को भरोसा दिलाएं कि फसल नष्ट होने के कारण उनके घर में शादी में बाधा नहीं आने दी जाएगी। उनको भरोसा दिलाएं कि सरकार पूरी तरह से उनके साथ है। शिवपाल यादव ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह घर-घर जाकर किसानों का साहस बढ़ाएं। जिस किसान के घर शादी हो अधिकारी उसके घर जायें।

शिवपाल यादव अपना एक माह का वेतन किसानों की मदद के लिए प्रदेश सरकार को दिया है। इसके साथ ही उन्होंने विधायकों से भी एक-एक माह का अपने वेतन देने की अपील की है। शिवपाल यादव आज वीडियो कांफ्रेंसिंग से फसल बर्बादी के एवज मे राहत की समीक्षा कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने राजस्व, चकबंदी तथा पुलिस भर्ती की भी समीक्षा की।