यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पत्नी के शराब पीने से मना करने पर पति ने हाथ-पैर बांधकर लगायी आग
मऊ जिलें में पति ने पत्नी के साथ जमकर हैवानियत की। पत्नी ने जब पति को शराब पीने से मनाकर ...और पढ़ें

लखनऊ। मऊ जिलें में पति ने पत्नी के साथ जमकर हैवानियत की। पत्नी ने जब पति को शराब पीने से मनाकर दिया तो हैवान पति ने उसके हाथ-पैर बांधकर शराब छिड़ककर आग लगा दी। पत्नी के शोर मचाने के बाद पड़ोसियों ने उसे बचाया और गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पीडि़ता की हालत गंभीर बनी हुई है। मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भातकोल गांव का निवासी संजय अपनी पत्नी रीना से हमेशा झगड़ा और मारपीट करता था। आज रात भी दोनो के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद उसने पत्नी के हाथ पैर को रस्सी से बांध दिया तथा जबरदस्ती शराब पिलाने लगा। मना करने पर उसने पत्नी के ऊपर शराब की बोतल उड़ेल दी और आग लगा दी। इसके बाद वह दरवाजा बंद कर फरार हो गया। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले वाले पहुंचे और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति की तलाश शुरू कर दी है।
