विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बदायूं में मा और नाबलिग बेटी से दुष्कर्म

By Edited By:
Published: Fri, 23 May 2014 03:43 PM (IST)

लखनऊ। बदायूं में एक युवक 12 वर्षीय बालिका को घर ले जाकर हवस का शिकार बना डाला। आरोपी के

News Article Hero Image

लखनऊ। बदायूं में एक युवक 12 वर्षीय बालिका को घर ले जाकर हवस का शिकार बना डाला। आरोपी के सगे भाई ने दो दिन बाद दिनदहाडे़ घर में घुसकर बालिका की मा से दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने एक आरोपी को मौके से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित महिला का कहना है कि वह गांव में बेटी के साथ रहती है। उसका पति और बेटा बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। 17 मई को त्रिलोकी ने घर के बाहर खेल रही बेटी को बहला-फुसला घर ले गया और वहां जाकर उससे दुष्कर्म किया। पति के घर पर न होने कारण महिला रिपोर्ट लिखाने नहीं जा सकी। 20 मई को जब वह घर पर अकेली थी तो आरोपी त्रिलोकी के भाई नौनी ने घर में घुसकर उससे दुष्कर्म किया। शोर होने पर ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। गुरुवार को पति के आने के बाद महिला ने कोतवाली में त्रिलोकी और नौनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।