Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अयोध्या के विकास के लिए योगी से मिले संत

    By Ashish MishraEdited By:
    Updated: Fri, 21 Apr 2017 07:34 PM (IST)

    श्रीराम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष और अयोध्या के मणिराम दास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यन ...और पढ़ें

    Hero Image
    अयोध्या के विकास के लिए योगी से मिले संत

    लखनऊ (जेेएनएन)। श्रीराम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष और अयोध्या के मणिराम दास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने शुक्रवार को शास्त्री भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। कमल नयन दास के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से अयोध्या के विकास पर भी चर्चा की। दास ने मुख्यमंत्री को नृत्य गोपाल दास जन्म महोत्सव के उद्घाटन का न्योता भी दिया जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


    शुक्रवार की शाम महंत कमल नयन दास और अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता समेत चार सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा। मुलाकात के बाद कमल नयन दास ने पत्रकारों से कहा कि वह अयोध्या के विकास के लिए चर्चा करने आए थे। उन्होंने कहा कि अयोध्या के सभी संत सरयू का पानी पीते हैं। सरयू का जल शुद्ध होना चाहिए लेकिन, सरयू में फैजाबाद और अयोध्या के नाले गिर रहे हैं। इसे बंद होना चाहिए।

    इसकी स्वच्छता के लिए मुख्यमंत्री से उचित कदम उठाने की मांग की। कमल नयन दास का कहना था कि हमने जो भी मांग रखी उस पर योगी ने सहमति जताई। ध्यान रहे कि 31 मई से आठ जून तक अयोध्या में नृत्य गोपाल दास का जन्म महोत्सव प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इसमें देश भर के संत-महात्मा जुटते हैं। कमल नयन दास ने मुख्यमंत्री से 31 मई को महोत्सव के उद्घाटन का अनुरोध किया।

    राम मंदिर को लेकर मुख्यमंत्री से कोई बात नहीं हुई : कमल नयन दास
    महंत कमल नयन दास ने कहा है राम मंदिर के संदर्भ में मुख्यमंत्री से कोई बातचीत नहीं हुई। कहा कि राम मंदिर केवल अयोध्या का मसला नहीं है। यह पूरे देश का मसला है। भगवान श्रीराम राष्ट्र नायक हैं। यह देश हिंदू राष्ट्र है। यहां रहने वाले जितने भी हैं सब मां भारती की संतान हैं। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर तो अयोध्या में बना हुआ है। राम मंदिर में पूजा पाठ हो रहा है। बस उसे भव्य रूप देना है। अयोध्या की घटना के लिए पूर्व सांसद राम विलास वेदांती द्वारा खुद तथा अशोक सिंहल व ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ को जिम्मेदार ठहराये जाने के बयान के बाबत पूछे जाने पर कमल नयन ने कहा कि अयोध्या में इस तरह की बातों से कोई हलचल नहीं है।