विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिटायर्ड आइएएस अधिकारी देशदीपक वर्मा बने राज्यसभा के महासचिव

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Fri, 18 Aug 2017 02:01 PM (IST)

देशदीपक वर्मा का उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष के पद से कार्यकाल 18 जून 2018 को समाप्त हो रहा है।

रिटायर्ड आइएएस अधिकारी देशदीपक वर्मा बने राज्यसभा के महासचिव
रिटायर्ड आइएएस अधिकारी देशदीपक वर्मा बने राज्यसभा के महासचिव

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश काडर के सेवानिवृत आइएएस अधिकारी देश दीपक वर्मा को राज्यसभा का महासचिव बनाया गया है। देशदीपक वर्मा फिलहाल उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। 

देशदीपक वर्मा का उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष के पद से कार्यकाल 18 जून 2018 को समाप्त हो रहा है। वह अभी आयोग के अध्यक्ष पद पर काम करते रहेंगे। इनसे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव रहे योगेन्द्र नारायण भी राज्यसभा के महासचिव पद पर काम कर चुके थे। श्री नारायण एक सितंबर 2002 से 19 सितंबर 2007 तक राज्यसभा के महासचिव थे। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।