मेरठ में युवती का धर्मपरिवर्तन खतरनाक : तौकीर रजा
अलीगढ़ : इत्तेहाद काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा बरेलवी ने मेरठ में सामूहिक दुष्कर्म औ
अलीगढ़ : इत्तेहाद काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा बरेलवी ने मेरठ में सामूहिक दुष्कर्म और युवती का धर्म परिवर्तन कराने की घटना को समाज के लिए खतरनाक करार दिया है। निंदा करते हुए कहा कि मुसलमानों को इससे बचना चाहिए। मजहब पर किसी की पाबंदी नहीं है। जबरन हिंदू या मुसलमान बनाना कतई बर्दाश्त नहीं।
तौकीर रजा मंगलवार को अलीगढ़ में पत्रकारों से मुखातिब हुए। प्रदेश की कानून व्यवस्था को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर, सहारनपुर व मेरठ की घटनाओं से प्रदेश को बड़ा झटका लगा है। कानून व्यवस्था डगमगा गई है। पब्लिक का विरोध बढ़ रहा है, चौंकाने वाली बात यह है कि सरकार तक पब्लिक का फीड बैक नहीं पहुंच पा रहा। सरकार को संजीदगी से काम करना होगा। अन्यथा आगामी चुनाव में मुंह की खानी पड़ेगी। शिया वफ्फ बोर्ड के चुनाव टालने पर सरकार की सराहना करते हुए कहा कि शियाओं की बात माननी चाहिए। आजम खां पर हमला करते हुए कहा कि उनके विवादास्पद बयान भाजपा, आरएसएस जैसी फिरका परस्त ताकतों को मजबूत कर रहे हैं। उन्हें सभी लोग भाजपा के एजेंट नजर आते हैं। मुलायम सिंह व अमर सिंह की मुलाकात पर उनका कहना था कि यह सही कदम है। अमर सिंह अच्छी सोच के इंसान हैं।
कांग्रेस धोखेबाज, मोदी से उम्मीद
तौकीर रजा ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए खूब कोसा। कहा कांग्रेस से मुसलमानों को धोखा ही मिला। उम्मीद जताई कि कांग्रेस सरकार में मुसलमानों के साथ जो नाइंसाफी हुई मोदी सरकार में ऐसा नहीं होगा। उम्मीद जतायी कि अपने काम से नरेंद्र मोदी मुसलमानों का दिल जीतेंगे। तौकीर रजा ने कहा कि तोगड़िया जैसे भड़काऊ नेताओं के बयान पर पाबंदी की जरूरत है। ऐसे बयानों से विघटन ही पैदा होता है। ऐसे बयानों से ही मुजफ्फर नगर व सहारनपुर की घटनाएं हुई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।