विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सर्जिकल स्ट्राइक पर डा. मसूद बोले-आतंकवादी नहीं 38 भिखारी मारे

By Nawal MishraEdited By:
Published: Thu, 06 Oct 2016 09:31 PM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2016 09:36 AM (IST)

सर्जिकल स्ट्राइक मुद्दे पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने आतंकवादी नहीं भिखारी मारने की बात कही।

सर्जिकल स्ट्राइक पर डा. मसूद बोले-आतंकवादी नहीं 38 भिखारी मारे
सर्जिकल स्ट्राइक पर डा. मसूद बोले-आतंकवादी नहीं 38 भिखारी मारे

लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। सर्जिकल स्ट्राइक मुद्दे पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने आतंकवादी नहीं भिखारी मारने की बात कही। आज पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कर रहे थे। सर्जिकल स्ट्राइक में 38 भिखारी मारने के बयान पर जब मसूद से पत्रकारों ने सैन्य कार्रवाई पर शंका जताने का सवाल दागा तो हड़बड़ाए रालोद प्रदेश अध्यक्ष सफाई देने पर उतर आए।

उन्होंने कहा कि सेना पर उनको पूरा भरोसा है। हर हिंदुस्तानी गर्व महसूस करता है। दरअसल आतंकी उस भिखारी की भांति है जो आतंकवाद फैलाने के लिए हथियार भीख में मांगते है और इस्तेमाल हिंदुस्तान पर करते हैं।

उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

मसूद ने केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू के बयान का हवाला देते हुए सपा व भाजपा पर आंतरिक तौर पर मिले होने का आरोप लगाया। कहा कि वेंकैया ने जिस तरह तारीफ की उससे लगता है, अखिलेश भाजपा के सीएम फेस होंगे। सपा सरकार द्वारा बकाया गन्ना मूल्य पर ब्याज माफ करने के फैसले का विरोध करते हुए रालोद कार्यकर्ता आठ अक्टूबर को जिला केंद्रों पर प्रदर्शन करेंगे।

डुमरी में नक्सलियों ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, फूंका इलेक्ट्रिक इंजन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।