विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ई-टिकट पर मिलेगा इनाम

By Edited By:
Published: Mon, 03 Nov 2014 09:34 PM (IST)

लखनऊ : ई-टिकट के साथ अब आपको लैपटाप, स्मार्ट फोन जैसे इनाम भी मिलेंगे। जी हां आइआर

News Article Hero Image

लखनऊ : ई-टिकट के साथ अब आपको लैपटाप, स्मार्ट फोन जैसे इनाम भी मिलेंगे। जी हां आइआरसीटीसी ने टिकट बुक कराने पर इनाम देने की ड्रा स्कीम लांच की है। हलांकि इस ड्रा में केवल नए एकाउंट बनाने वालों को ही शामिल किया जाएगा। विजेताओं के पुरस्कार एकाउंट में दिये गये घर के पते पर पहुंच जाएंगे।

स्टेशन की भीड़भाड़ से बचने के लिए यात्री ई-टिकट का सहारा लेते हैं। अब रेलवे उनके लिए नई स्कीम लेकर आया है। इसके तहत हर सप्ताह चार नये पंजीकृत उपभोक्ताओं को पुरस्कार दिये जाएंगे। सोमवार मध्य रात्रि से रविवार मध्य रात्रि तक की की सात दिन की अवधि में जो भी उपभोक्ता आइआरसीटीसी वेबसाइट पर नए एकाउंट बनायगा वह लकी ड्रा में खुद ब खुद शामिल हो जाएगा। उपभोक्ता को कम से कम एक टिकट बुक करना होगा। टिकट बुक होने पर उनका नाम लकी ड्रा की लिस्ट में शामिल हो जाएगा। सप्ताह की समाप्त के बाद हर सोमवार को लकी ड्रा निकाला जाएगा। ड्रा से 4 उपभोक्ताओं के नाम चुने जाएंगे, जो कम्प्यूटरीकृत प्रक्रिया होगी। विजेताओं के नाम आइआरसीटीसी वेबसाइट पर अपलोड कर दिये जाएंगे। प्रथम विजेता को लैपटाप, द्वितीय व तृतीय विजेता को स्मार्ट फोन व चतुर्थ विजेता को 1 व्यक्ति के लिए वैष्णो देवी यात्रा का टूर पैकेज दिया जाएगा। पुरस्कार उपभोक्ता द्वारा एकाउंट में दिये गये घर के पते पर पहुंचा दिया जाएगा। आइआरसीटीसी ने साफ किया है कि लोग एकाउंट बनाते समय जानकारी सही दें, एकाउंट की जानकारी को ही सही समझकर पुरस्कार भेजे जाएंगे। उत्तर मध्य रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी अमित मालवीय के अनुसार आइआरसीटीसी की यह स्कीम आज से शुरू कर दी गई है।