विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राष्ट्रपति की भाभी और पुत्रवधू ने ठोंकी नगर पालिका परिषद चुनाव में ताल

By Ashish MishraEdited By:
Published: Thu, 26 Oct 2017 03:57 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 26 Oct 2017 04:24 PM (GMT+05:30)

आरक्षण सूची में झींझक सीट अनुसूचित वर्ग महिला के लिए आरक्षित होते ही राष्ट्रपति के नजदीकी लोगों ने राष्ट्रपति की ...और पढ़ें

राष्ट्रपति की भाभी और पुत्रवधू ने ठोंकी नगर पालिका परिषद चुनाव में ताल
राष्ट्रपति की भाभी और पुत्रवधू ने ठोंकी नगर पालिका परिषद चुनाव में ताल

कानपुर देहात (जेएनएन)। झींझक नगर पालिका परिषद की चेयरमैन सीट अनुसूचित वर्ग महिला के लिए आरक्षित होने पर चुनाव मैदान में उतरने वाले टिकट पाने की जुगत में लग गए हैं। झींझक में ही रहने वाले राष्ट्रपति रामनाथ को¨वद के परिवार से दो लोगों ने भाजपा से आवेदन कर लोगों को उहापोह में डाल दिया है। 13 अक्टूबर की रात आरक्षण सूची में झींझक सीट अनुसूचित वर्ग महिला के लिए आरक्षित होते ही राष्ट्रपति के नजदीकी लोगों ने राष्ट्रपति की भाभी विद्यावती को चुनाव मैदान में उतरने के लिए प्रेरित किया था।

विद्यावती की पुत्री हेमलता के अनुसार बाद में संभ्रांत लोगों चुनाव मैदान में आने का प्रस्ताव दिया तो मंगलवार को झींझक भाजपा चुनाव प्रभारी देवेश के पास आवेदन कर दिया। मामला उस समय पेंचीदा हो गया जब इसी परिवार की दूसरी महिला व रामनाथ कोविंद के भाई प्यारेलाल की पुत्रवधू दीपा ने भी भाजपा से टिकट के लिए आवेदन कर दिया। झींझक से भाजपा से टिकट के लिए अब तक हुए नौ आवेदनों में दो राष्ट्रपति परिवार के हैं। अब लोगों में असमंजस है कि वे फिलहाल किसके साथ जाएं।

विद्यावती की पुत्री हेमलता ने बताया कि यदि भाजपा का चुनाव निशान मिला तभी मां चुनाव लड़ेंगी। परिवार में एक दी सदस्य के लड़ने पर भी बातचीत चल रही है। हेमलता के अनुसार उनका यह भी प्रयास है कि अन्य दावेदारों से भी खुले मंच पर वार्ता हो जाए और यदि झींझक में निर्विरोध निर्वाचन हो तो विकास के लिए प्रदेश सरकार नगर पालिका को अतिरिक्त धन मुहैया कराएगी। हेमलता ने इसके लिए भाजपा के बड़े नेताओं से भी संपर्क कर मुलाकात की है।

झींझक में पहली बार होगा नगर पालिका का चुनाव:  अबतक नगर पंचायत के 100 साल पूरे होने पर शासन ने झींझक को नगर पालिका परिषद का दर्जा दिया है। मौजूदा निकाय चुनाव में पहली बार नगर पालिका परिषद का चुनाव होगा। लगभग 24 हजार की आबादी वाले झींझक नगर पंचायत 100 साल पूरे कर चुकी है। राजकुमार यादव निवर्तमान चेयरमैन हैं। इस बार नगर पालिका परिषद के लिए पहले चेयरमैन का चुनाव होगा। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।