विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राम मंदिर निर्माण कानून लाने को राज्यसभा में बहुमत नहीं : राजनाथ

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 10 May 2015 11:30 AM (IST)Updated: Sun, 10 May 2015 01:04 PM (IST)

देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज रामनगरी अयोध्या में देश के सभी नेताओं को सीख दी है। गृह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज रामनगरी अयोध्या में देश के सभी नेताओं को सीख दी है। गृह मंत्री यहां दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय के शिलान्यास तथा भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण पर कानून लाने के लिए हमारे पास राज्यसभा में बहुमत नहीं है। इसका मामला कोर्ट में भी है।

अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के एक दिनी दौरे के बाद आज फैजाबाद के अयोध्या पहुंचे गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने देश के राजनीतिज्ञों को तगड़ी सीख दी। रहेंगे। राजनाथ सिंह ने अयोध्या में दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय के भूमि पूजन तथा शिलान्यास कार्यक्रम से पहले कहा कि राजनीति के क्षेत्र में भी काम करने वाले लोगों को सेवा भाव से काम करना चाहिए। उन्होंने समझना होगा कि सेवा ही हमारा धर्म है। उनको इस काम में लगना चाहिए यह सोचकर कि सब काम विधाता तथा परमात्मा के हाथ में है, हम तो सिर्फ इसका माध्यम भर हैं। हम जो काम सेवा भाव से करेंगे उसके परिणाम सकारात्मक होंगे, भले ही इसमें थोड़ा समय लग जाये। यह सोचकर काम करना चाहिए कि जो हो सो हो, हम तो सेवा के काम में लगे रहेंगे। कार्यक्रम में मंहत नृत्य गोपाल दास के साथ आरएसएस के आरएसएस सर सह कार्यवाहक गोपाल किशन भी मौजूद थे।

राम मंदिर के मसले पर राजनाथ सिंह कुछ भी नहीं बोले, उन्होंने सिर्फ कहा कि राज्यसभा में हमारे पास बहुमत नहीं है। राजनाथ सिंह के आगमन पर फैजाबाद तथा अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त थी। राजनाथ सिंह लखनऊ से हेलीकाप्टर से फैजाबाद पहुंचे। फैजाबाद में सुरक्षा व खुफिया एजेंसियां सतर्क थी। हवाई पट्टी पर कड़ी सुरक्षा के बीच हाइवे से होते हुए गृहमंत्री अयोध्या पहुंचे।