विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन जरूरी : अमित शाह

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 22 Mar 2015 03:35 PM (IST)Updated: Sun, 22 Mar 2015 07:57 PM (IST)

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि अब उत्‍तर प्रदेश में सत्‍ता परिवर्तन की जरूरत है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की जरूरत है। प्रदेश सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि आरक्षण की व्यवस्था यहां जरूर है, लेकिन पिछड़ी जातियों को इसका सही लाभ नहीं मिल रहा है। इसकी मुख्य वजह जाति विशेष की राजनीति करने वाली पार्टी का सत्ता में होना है। इसलिए पूरे देश में समरसता लाने के लिए भाजपा की सरकार होनी जरूरी है। वाराणसी में आयोजित सुहेलदेव नमन दिवस के कार्यक्रम में वह दोपहर डेढ बजे पहुंचे। सुहेलदेव के चित्रों पर माल्यार्पण करने के बाद उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए सबसे पहले राजभर समाज को धन्यवाद दिया और भरोसा कि उन्हें भाजपा में उचित सम्मान व स्थान मिलेगा। उन्हाेंने कहा कि संकल्प लें कि उत्तर प्रेदेश में भाजपा की सरकार बनाएंगे। यह संकल्प बिहार के चुनाव को भी प्रभावित करेगा। भाजपा मतबूत होगी, तभी देश तरक्की करेगा। प्रधानमंत्री गरीबों का दर्द जानते है क्योंकि उन्होंने इसे देखा व जिया भी है। इसलिए भाजपा की सरकार बनते ही जनधन योजना लागू की गई, कारण स्पष्ट था कि बिना खाते के गरीबों के पास धन कैसे आता। उनकी गरीबी दूर कैसे होती। पूर्व की सरकारों ने गरीबी दूर करने के नाम पर सिर्फ गरीबों को ठगा है। सभा से पहले पूर्व सपा नेता अनिल राजभर समेत 15 हजार लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी कांत बाजपेयी, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, सांसद महेंद्र पांडेय, विधायकगण आदि लोग मौजूद रहे। संचालन भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने किया।अमित शाह ने बाबा का दर्शन किया। कार्यकर्ताओं के साथ गुलाब बाग क्षेत्रीय कार्यालय में बैठक करेंगे ।