विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवती की लाचारी पर निजाम की 'बेशर्मी'

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Tue, 29 Sep 2015 10:02 AM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2015 11:49 AM (IST)

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत शहर में कल युवती की लाचारी पर निजाम 'बेशर्म' हो गया। बेहोश युवती को पुलिस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बागपत (राजीव पंडित)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत शहर में कल युवती की लाचारी पर निजाम 'बेशर्म' हो गया। बेहोश युवती को पुलिस ने हाथ-पैर पकड़कर सड़क पर घसीटा और टेंपो में डाल कर अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में युवती को उपचार मिला, लेकिन डाक्टरों के पैरों तले। वहां से भी एम्बुलेंस नहीं मिली तो स्वास्थ्य विभाग के नुमाइंदों ने टेंपो में ही ड्रिप लगाकर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

मेरठ-बागपत मार्ग पर अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे से कुछ दूर कल रात एक युवती के बेहोश पड़ी होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दो युवकों की मदद से पुलिस युवती को कार से एक निजी अस्पताल ले गए। यहां युवती की हालत देख डाक्टर ने हाथ खड़े कर दिए तो पुलिसकर्मियों ने युवती को कार से उतार लिया और उसके हाथ-पैर पकड़ कर सड़क पर घसीटते हुए टेंपो में डाल लिया और स्थानीय अस्पताल ले गए। खींचतान के कारण युवती के वस्त्र अस्त-व्यस्त हो गए। अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे टेंपो से नीचे उतारने की जहमत नहीं उठाई। चिकित्सकों ने अपने पैरों तले ही उसका उपचार शुरू कर दिया। वहां भी बाद में चिकित्सकों ने युवती की हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया, लेकिन समाजवादी 108 एम्बुलेंस नहीं मिली, तो चिकित्सकों ने ग्लूकोज की ड्रिप लगाकर टेंपो में ही उसे जिला अस्पताल के लिए चलता कर दिया।

कोतवाल रणवीर सिंह यादव ने बताया कि युवती को जिला अस्पताल में दो घंटे बाद होश आ गया। उसने स्वयं को नेपाल के कंचनपुर की रहने वाली बताया। वह दिल्ली में पिज्जा हट में काम करती है। वह नेपाल से आ रही थी। रास्ते में बीयर पी लेने के बाद उसे नशा हो गया और वह बेहोश हो गई। पुलिस इन सवालों का जवाब नहीं दे सकी कि जिसका इलाज करने से जो जगहों से डाक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए थे, उसे दो घंटे में ही पूरी तरह होश कैसे आ गया। युवती को विदेश की होते हुए भी पुलिस ने गंभीरता से जांच क्यों नहीं की। पुलिस ने आनन-फानन में युवती को अकेला क्यों और कहां भेज दिया।

एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि यह मामला संज्ञान में नहीं आया है। यदि ऐसा हुआ है तो यह गंभीर बात है और पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।