यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजी खून से लिखी चिट्ठी
रोजगार सेवक संघर्ष समिति के आह्वान पर लक्ष्मण मेला स्थल में ग्राम रोजगार सेवकों का धरना जारी रहा।

लखनऊ (जागरण संवाददाता)। रिक्त पदों पर नियुक्ति सहित अन्य मांगों को लेकर धरने पर डटे ग्राम रोजगार सेवकों ने खून से लिखा पत्र मुख्यमंत्री को भेज वार्ता की गुहार लगाई। धरने के नवें दिन बुधवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद व उप्र ग्राम विकास अधिकार संघ के पदाधिकारियों ने धरना स्थल पहुंच अपना समर्थन दिया।
रोजगार सेवक संघर्ष समिति के आह्वान पर लक्ष्मण मेला स्थल में ग्राम रोजगार सेवकों का धरना जारी रहा। संगठन की प्रांतीय संचालन समिति के सदस्य शिव मनोरथ शुक्ला के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर विरोध जताया।
यह भी पढ़ें: यूपी एटीएस के रडार पर हैं कई कांग्रेसी दिग्गज
उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में कई बार आंदोलन करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन भाजपा सरकार से हजारों ग्राम रोजगार सेवकों को बहुत उम्मीद हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी समय मांगा।
यह भी पढ़ें: नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
