यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नमो को पीएम बनाने के लिए देश संकल्पित : कलराज
लखनऊ। भाजपा नेता कलराज मिश्र ने वाराणसी में कहा कि कबीरदास की उल्टी बानी, बरसे कंबल भीगे प

लखनऊ। भाजपा नेता कलराज मिश्र ने वाराणसी में कहा कि कबीरदास की उल्टी बानी, बरसे कंबल भीगे पानी। यह कबीर की नगरी है। गुजरात में सोमनाथ हैं और काशी में बाबा विश्वनाथ हैं। आज नमो दोनों ज्योतिर्लिंगों के बीच सास्कृतिक सेतु स्थापित करेंगे। वह शुक्त्रवार को यहा मोदी की शखनाद रैली में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह पूर्वाचल है, यहा की जनता राष्ट्रीय नेतृत्व पैदा करती है। यही पूर्वाचल अब नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएगा। यह गंगा का क्षेत्र है, गंगा ने दुनिया की सारी संस्कृतियों को अपने में समाहित किया है। आगामी लोक सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। यूपी में जब भाजपा की सरकार थी और कल्याण सिंह मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने शिक्षा, सुशासन और रोजगार का समान अवसर दिया। डा. मुरली मनोहर जोशी जब मानव संसाधन मंत्री थे तो उन्होंने पाठ्यक्रमों में अमूलचूल परिवर्तन कर देश की युवा पीढ़ी व भारतीय संस्कृति से अवगत कराया था। तब दुनिया के तमाम बड़े देशों ने डा. जोशी को विशेष तौर पर सम्मानित किया था। अब देश की जनता पूरी तरह संकल्पित हो चुकी है कि देश को भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाएगी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर