विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रभु को किया ट्वीट बर्थ पर कब्जा करने वाले कोच से बाहर

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 15 Feb 2016 01:27 PM (IST)Updated: Mon, 15 Feb 2016 04:58 PM (IST)

कालका (हिमाचल प्रदेश) से हावड़ा जाने वाली ट्रेन कालका मेल में एक यात्री को रेल मंत्री सुरेश प्रभु को ट्वीट ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। कालका (हिमाचल प्रदेश) से हावड़ा जाने वाली ट्रेन कालका मेल में एक यात्री को रेल मंत्री सुरेश प्रभु को ट्वीट करने से बड़ी राहत मिल गई। उसकी बर्थ पर कब्जा करने वाले लोगों को एक स्टेशन पर कोच से बाहर कर दिया गया।

कालका मेल से आज कोलकाता जाने के लिए देवेश छाबड़ा हाथरस से सवार हुए। जब वह अपने कोच में पहुंचे तो उनकी बर्थ पर पहले से ही लोग काबिज थे। उन्होंने उनसे काफी अनुरोध किया और अपना टिकट भी दिखाया, पर यह हठी लोग उनकी बर्थ छोडऩे को तैयार नहीं हुए। इसके बाद देवेश छाबड़ा ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु को ट्वीट कर दिया। उस ट्वीट का बड़ा असर हुआ। कालका मेल को इटावा रेलवे स्टेशन पर रोका गया। इसके बाद आरपीएफ के साथ ही जीआरपी की टीम ने कोच से सभी अनाधिकृत यात्रियों को बाहर करने के बाद देवेश छाबड़ा को उनकी बर्थ पर काबिज कराया गया। इसके बाद कालका मेल को इटावा रेलवे स्टेशन से आगे रवाना किया गया।