विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेवानिवृत्त कर्मी रेलवे परीक्षा के पेपर लीक का मास्टर माइंड

By Edited By:
Published: Thu, 06 Nov 2014 08:01 PM (IST)

लखनऊ। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा प्रश्नपत्र लीक वाले गिरोह के

News Article Hero Image

लखनऊ। रेलवे से सेवानिवृत्त कर्मचारी रेलवे परीक्षा के पेपर लीक करने के मामले में मास्टर माइंड हैं। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) द्वारा पूछताछ में पता चला कि इस गिरोह का मास्टर माइंड विजय बहादुर है जो रेलवे के रिसर्च डेवलपमेंट एंड स्टैंडर्ड आर्गनाइजेशन (आरडीएसओ) से वर्ष 2011 में सेवानिवृत्त हुआ। आरडीएसओ द्वितीय स्तर की परीक्षा एप्टीट्यूड टेस्ट करता है। आरडीएसओ के पास एप्टीट्यूड टेस्ट के प्रश्नपत्र गोपनीय अभिरक्षा में रखे जाते हैं। विजय बहादुर ने इसी प्रश्नपत्र का एक सेट उड़ा दिया और पेपर लीक कराने वाले गिरोह से मिलकर धन उगाही में जुट गया। परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक कराने वाले सदस्य अन्तरराज्यीय स्तर पर सक्रिय हैं। एसटीएफ के आइजी सुजीत पाण्डेय के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली और गुजरात में सक्रिय हैं। एसटीएफ ने बताया कि गिरोह अपने जाल में फंस जाने वाले अभ्यर्थियों से ये लोग पचास हजार से लेकर तीन लाख रुपये तक वसूल करता है। एप्टीट्यूड टेस्ट के प्रश्नपत्र तीन लाख रुपये तक में बेचे गए। कई कोचिंग सेंटरों पर भी इन प्रश्नपत्रों की प्रतियां बेची गयीं। महानगर में मुकदमा दर्ज कर विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है। एसटीएफ के रडार पर कई कोचिंग सेंटर आ गए हैं। एएसपी डा. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि कोचिंग सेंटरों के सम्बंध में अभिसूचना संकलित की जा रही है। बरामद प्रश्न बैंक को सत्यापन के लिए भेजा जायेगा। उल्लेखनीय है कि एसटीएफ) ने रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा प्रश्नपत्र लीक वाले गिरोह के सरगना समेत चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह के तार कई राज्यों से जुड़े हैं। आरोपियों के कब्जे से परीक्षा से संबंधित चार प्रश्न बैंक और लैपटाप बरामद हुए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।