Move to Jagran APP

परिवर्तन यात्राः अमीर-गरीब की खाई पाटने के लिए नोटबंदी का फैसला

बलरामपुर में भाजपा की परिवर्तन यात्रा केदौरान केंद्रीय मंत्री राम कृपाल ने कहा कि अमीर-गरीब की खाई पाटने के लिए नोटबंदी का फैसला लिया गया है।

By Nawal MishraEdited By: Published: Tue, 06 Dec 2016 06:30 PM (IST)Updated: Tue, 06 Dec 2016 07:17 PM (IST)
परिवर्तन यात्राः अमीर-गरीब की खाई पाटने के लिए नोटबंदी का फैसला

बलरामपुर (जेएनएन)। गैंसड़ी विधान सभा क्षेत्र में भाजपा की परिवर्तन यात्रा पहुंचने पर पिपरा, गनेशपुर व गैंसड़ी बाजार में महिला मोर्चा द्वारा कलश यात्रा निकालकर भव्य स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि विगत चौदह वर्षों से प्रदेश में अराजकता का माहौल है। ये बुआ और बबुआ की सरकार में विकास कार्यों की अनदेखी हुई है। इसलिए भाजपा की सरकार लाइए जिससे विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके। यहां किसानों के लिए सिंचाई के साधन उपलब्ध नहीं है। रोजगार के साधन मुहैय्या न होने के कारण बेरोजगार अन्य प्रदेशों में पलायन कर रहे हैं। पूरा देश में दो वर्ग बंट गया है। एक अमीरों का है तो एक गरीबों का है। इस खाई को पाटने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का फैसला लिया है। इस फैसले से जहां अमीर रो रहा है वहीं गरीब मुस्करा रहा है। शीघ्र ही गरीबों को अच्छे दिन मिलेंगे। व्यवस्था पटरी पर आने में कुछ समय लगेगा।

loksabha election banner

नोटबंदीः जो नोट नष्ट करने थे, आरबीआइ ने बैंकों को थमा दिए

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि 2017 में भाजपा के प्रत्याशी को जिताकर भेजने पर ही ये परिवर्तन यात्रा सफल होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि महिलाओं की मेहनत व संघर्ष इस बात का द्योतक है कि जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। क्षेत्रीय सांसद दद्दन मिश्र ने कहा कि इस क्षेत्र का विकास भाजपा सरकार में होगा। आने वाला समय भाजपा का है। जिनके पास काला धन है आज वे लोग बेचन हैं। वही लोग जनता को भ्रमित कर रहे हैं। उनसे सावधान रहने की जरूरत है। शीघ्र ही सभी परेशानी दूर हो जाएगी।

नोटबंदी आजाद भारत में अब तक सबसे बड़ा घोटालाः अरविंद केजरीवाल

यात्रा को अपार जनसमर्थन

परिवर्तन यात्रा को यहां संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि यात्रा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। इस दौरान उन्होंने लोगों से पूछा कि पप्पू को जानते हो आप लोग। मैं बता दूं राहुल गांधी है जो चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए उन्हें गरीबी के बारे में क्या पता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों को मदद करने की कोशिश की है। भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए नोट बंदी की गई। सपा सरकार में अराजकता का माहौल है।

कैशलेस अर्थव्यवस्था की कोशिश में लगी भाजपा कहीं वोटलेस न हो जाए

इलाहाबाद में गुंडागर्दी के खिलाफ आवाज

भाजपा की परिवर्तन यात्रा कौशांबी के रास्ते में जब इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में पहुंची तो वहां अलग ही रंग दिखा। यहां शहर के बाकी हिस्सों की तुलना में कहीं अधिक भीड़ नजर आई। यात्रा का नेतृत्व कर रहे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने परोक्ष में सपा नेता अतीक अहमद पर निशाना साधा। युवाओं से भारत माता की जय के नारे लगवाए। आवाज कमजोर नजर आई तो बोले सीना तानो, मुट्ठी बांधो तब खत्म होगी गुंडागर्दी। सुबह यात्रा बैरहना से निकली यात्रा पहले जानसेनगंज पहुंची। जोरदार स्वागत के बाद यात्रा रेलवे स्टेशन चौराहा, खुल्दाबाद सब्जी मंडी, हिम्मतगंज, कर्बला चौराहा, महिला ग्राम चौराहा, मुंडेरा बाजार, बम्हरौली और मनौरी से होते हुए पूरा मुफ्ती में समाप्त हुई। केशव मौर्य ने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही गुंडे माफिया जेल भेज दिए जाएंगे। विधायक डॉ. रीता जोशी ने प्रदेश में अपराध, गुंडाराज और भ्रष्टाचार को खत्म करने को परिवर्तन यात्रा का मकसद बताया। उन्होंने कहा कि शहर में उमड़ी भीड़ साफ परिवर्तन का संकेत कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.