विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इलाहाबाद में मोदी मंदिर बनाने वाले जाएंगे जेल : वाजपेयी

By Nawal MishraEdited By:
Published: Mon, 01 Jun 2015 09:20 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2015 09:22 PM (IST)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि परिस्थिति अनुकूल होते ही राम मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। यह करोड़ों देशवासियों के आस्था का सवाल है। इसे राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद में सार्वजनिक स्थान पर मोदी मंदिर बनाने वाले जेल जाएंगे।

News Article Hero Image

लखनऊ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि परिस्थिति अनुकूल होते ही राम मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। यह करोड़ों देशवासियों के आस्था का सवाल है। इसे राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद में सार्वजनिक स्थान पर मोदी मंदिर बनाने वाले जेल जाएंगे।

बुलंदशहर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इलाहाबाद में सार्वजनिक स्थान पर मोदी मंदिर बनाने के प्रयास करने वालों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई जा चुकी है। वहां न कोई मंदिर है और न ही बनाया जाएगा। ऐसा करने वालों को जेल भेजा जाएगा। भूमि अध्यादेश को दोबारा संसद में लाने के सवाल पर कहा कि किसानों को अधिक लाभ दिलवाने के लिए ऐसा करना जरूरी है।

मथुरा रैली के घायलों का हाल जाना : मथुरा में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में जाते समय बस पलटने से घायल हुए गांव करौरा और साबितगढ़ के ग्रामीणों का हालचाल लेने के लिए प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी उनके घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज का खर्च पार्टी उठाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।