विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ग्रेटर नोएडा के दादरी में बस में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

By Nawal MishraEdited By:
Published: Sun, 08 Feb 2015 09:36 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 09 Feb 2015 11:06 AM (GMT+05:30)

ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली में एक महिला ने रोडवेज बस के चालक व परिचालक के खिलाफ बस में सामूहिक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली में एक महिला ने रोडवेज बस के चालक व परिचालक के खिलाफ बस में सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली में चलती बस में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना को ताजा कर दिया है। महिला ने पुलिस को बताया है कि वह कन्नौज के भिवानी मोड़ से दादरी तक आने के लिए रोडवेज बस में शनिवार रात बैठी थी। रविवार सुबह नींद में होने के कारण दादरी में उतरने के बजाय आनंद विहार पहुंच गई। वहां सवारियों को उतारने के बाद चालक परिचालक बस को सुनसान स्थान पर ले गए और दुष्कर्म किया। उसने बताया कि जान से मारने की धमकी देकर उसे बस में घंटों बैठाए रखा। दिल्ली से कन्नौज वापस जाते समय आरोपी महिला को दादरी में उतार कर फरार हो गए। पुलिस जांच कर रही है।

सीओ दादरी अनुराग सिंह का कहना है कि महिला अपने पति से मिलने भंगेल आ रही थी। वह नींद में होने के कारण दिल्ली चली गई। यहां बस चालक व परिचालक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी चालक व परिचालक को तलाश कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।