विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेपाल में हिंसा के बाद बंद की गई भारत की सीमा, भारत में अलर्ट

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Tue, 25 Aug 2015 10:42 AM (IST)Updated: Tue, 25 Aug 2015 10:46 AM (IST)

नेपाल के टीकापुर में कल हिंसा के कारण कफ्र्यू का असर भारत की सीमा पर भी दिख रहा है। नेपाल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। नेपाल के टीकापुर में कल हिंसा के कारण कफ्र्यू का असर भारत की सीमा पर भी दिख रहा है। नेपाल सरकार ने उत्तर प्रदेश में नेपाल की सीमा से सटे जिलों में आवागमन बंद करा दिया है। इसके कारण नेपाल की सीमा पर चौकसी बढ़ गई है। पुलिस के साथ एसएसबी व खुफिया एजेंसिया सतर्क हैं। सीमा पर आने-जाने वाले लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

नेपाल सीमा से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आवागमन होता है। नेपाल सरकार ने आज सीमा को बंद करा दिया है। जिसके कारण लखीमपुर खीरी जिले से भारत के लोग यहां से नेपाल में प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं। इसका असर सिद्धार्थनगर, महराजगंज, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच व पीलीभीत जिलों में नेपाल की सीमा पर है। नेपाल सीमा पर अलर्ट किया गया है। सीमा पर लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। सीमा बंद होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।

मधेशियों की सभा आज

सिद्धार्थनगर जिले से सटे नेपाल के कृष्णानगर बाजार में आज मधेशियों की सभा दोपहर दो बजे से होगी। इसको देखते हुए जहां नेपाली प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस जवान तैनात कर दिया है। भारतीय सुरक्षा एजेसियां भी अलर्ट पर हैं। मधेशियों की सभा को देखते हुए बढऩी सीमा पर खड़े कई माल वाहक वाहन वापस लौट रहे हैं। बड़ी संख्या में वाहन अभी भी वहां पर खड़े हैं।