विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बरेली में भाजपा नेता की हत्या

By Edited By:
Published: Fri, 22 Aug 2014 11:49 AM (IST)

लखनऊ। बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के मंडोरा गाव में कल देर रात भाजपा नेता महेंद्र कश्यप (35) क

News Article Hero Image

लखनऊ। बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के मंडोरा गाव में कल देर रात भाजपा नेता महेंद्र कश्यप (35) की हत्या कर दी गई। प्रापर्टी डीलिंग का काम करने वाले भाजपा का शव आज लोगों ने सुबह उनके घर के पास ही बबूल के पेड़ से लटके हुए देखा।

शव के जख्म गहरे निशान भी थे। जिसको देखकर लगता है कि कातिलों ने उनकी बेरहमी से पिटाई भी की थी, जिससे हाथ-पैर, सीने व नाक-कान में गहरे जख्म हो गए थे। पुलिस ने मौके पर जाकर महेंद्र के शव को कब्जे में लिया। महेंद्र स्थानीय भाजपा विधायक धर्मपाल सिंह के बेहद करीबी थे। इस हत्या को पुलिस कारोबारी कत्ल की वजह कारोबारी रंजिश मान रही है। महेंद्र माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनके पिता नेत्रहीन हैं। परिवारवालों ने बताया कि कल रात करीब दस बजे वह भोजन के बाद घर से निकले थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।