विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुलायम सिंह भी जान गए कि 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?'

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Wed, 17 May 2017 08:19 AM (IST)

मुलायम के साथ उनके बरसों पुराने साथी कुंवर बलवीर सिंह, एमएलसी आशु मलिक और मुकेश चौधरी सहित पांच अन्य लोग भी थे।

मुलायम सिंह भी जान गए कि 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?'
मुलायम सिंह भी जान गए कि 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?'

लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। अपनी ही पार्टी में अकेले पड़ चुके मुलायम सिंह यादव मंगलवार को फिल्म बाहुबली-2 देखने निकले। अपने आठ साथियों के साथ गोमतीनगर के वेव मॉल पहुंचे सपा प्रमुख इस फिल्म के मशहूर डायलॉग 'मेरा वचन ही है शासन' से प्रभावित दिखे। मुलायम के साथ उनके बरसों पुराने साथी कुंवर बलवीर सिंह, एमएलसी आशु मलिक और मुकेश चौधरी सहित पांच अन्य लोग भी थे।

फिल्म देखने के दौरान मुलायम अपने साथियों से बोले कि शासक का वचन ही उसका धर्म होना चाहिए। मंगलवार शाम जैसे ही यह पता चला कि मुलायम फिल्म देखने गए हैं, थिएटर के बाहर मीडिया की भीड़ लग गई। फिल्म के बाद मुलायम बाहर निकले तो उनसे पहला सवाल यही हुआ, कैसी रही फिल्म? जवाब था, 'बहुत कम फिल्म देखी हैं, मगर पिछले 15 वर्षों में जितनी देखीं, उनमें यह सबसे अच्छी फिल्म है। आप लोग भी देखिए।'

पत्रकारों ने उनसे अखिलेश यादव, पार्टी और राजनीति पर सवाल पूछे मगर उन्होंने ऐसे एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया। ध्यान रहे, बीती एक जनवरी को मुलायम सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाने के बाद अखिलेश यादव ने सार्वजनिक रूप से अपने पार्टीजन से कहा था कि, तीन महीने बाद वह सब कुछ नेताजी को वापस लौटा देंगे। तब से शिवपाल यादव व अपर्णा यादव तो कई बार, खुद मुलायम भी कभी-कभी अखिलेश को उनका वादा याद दिला चुके हैं।

यह भी पढ़ें: हरदोई में झाड फूंक के बहाने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

हाशिए पर है राजनीति: सपा के संस्थापक अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव अपने दल की राजनीति में फिलहाल हाशिये पर हैं। सपा की किसी भी गतिविधि में उनकी अब कोई भागीदारी नहीं है। थिएटर में उनके लिए स्पेशल शो आयोजित किया गया था। मुलायम काफी खुश नजर आ रहे थे। इससे पहले मुलायम सिंह यादव इसी थियेटर में अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म बाजीराव मस्तानी देखने भी गए थे। तब उन्होंने बुंदेलखंड की मस्तानी के पराक्रम को खासा सराहा था। तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बाजीराव मस्तानी को प्रदेश में टैक्स फ्री किया था।

यह भी पढ़ें: कैबिनेट का फैसलाः अवैध खनन पर पहले की तुलना में बीस गुना जुर्माना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।