यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
संशोधित भूमि अधिग्रहण बिल किसान विरोधी : जयंत
राष्ट्रीय लोकदल के नेता तथा मथुरा से सांसद रहे जयंत चौधरी केंद्र सरकार के संशोधित भूमि अधिग्रहण बिल को किसान विरोधी मानते हैं। जयंत चौधरी आज ग्रेटर नोएडा में थे।

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के नेता तथा मथुरा से सांसद रहे जयंत चौधरी केंद्र सरकार के संशोधित भूमि अधिग्रहण बिल को किसान विरोधी मानते हैं। जयंत चौधरी आज ग्रेटर नोएडा में थे।
ग्रेटर नोएडा के भट्टा पारसौल में आज किसान महापंचायत थी। जिसमें रालोद के नेता व पूर्व लोस सांसद जयंत चौधरी ने शिरकत की। आज दिन में 12 बजे के बाद से भट्टा-पारसौल गांव में आयोजित महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान पहुंचने लगे थे। काफी इंतजार के बाद तीन बजे के बाद पंचायत में पहुंचे जयंत चौधरी ने मोदी सरकार के संशोधित भूमि अधिग्रहण बिल को किसान विरोधी करार देने के साथ जमकर खिलाफत करने की भी बात की। बिल के विरोध में आयोजित पंचायत में आसपास के गांवों के किसानों ने भी बड़ी संख्या में शिरकत की।
