विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नरेंद्र मोदी डरपोक प्रधानमंत्री हैं : मुलायम

By Edited By:
Published: Tue, 11 Nov 2014 04:25 PM (IST)

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया के विचार में नरेंद्र मोदी डरपोक प्रधानमंत्री है। यूपी प्रेस क्लब में

News Article Hero Image

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया के विचार में नरेंद्र मोदी डरपोक प्रधानमंत्री है। यूपी प्रेस क्लब में सोशल मीडिया पर आयोजित संगोष्ठी में मुलायम सिंह यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी के डरपोक प्रधानमंत्री होने के कारण ही चीन तथा पाकिस्तान भारत की ओर देखने की हिम्मत कर रहे हैं।

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने कहा कि देश की सुरक्षा नही हो रही है। सरकार डरपोक है। चीन के साथ ही पाकिस्तान के इरादों का भरोसा नहीं है। इन दोनों से मुकाबला करने को सेना का मनोबल बढ़ाने की जरुरत है।

उन्होंने केंद्र सरकार को चाहिए कि वो सेना का मनोबल बढ़ाए। इस समय सेना का मनोबल बढ़ाने की बहुत जरूरत है। सेना को मिल रही सुविधा में भी सुधार की जरूरत है। मुलायम सिंह ने चीन को धोखेबाज बताया है। उन्होंने कहा कि चीन के कारण ही आज भी हमारी सीमाएं सुरक्षित नहीं रहेंगी। उन्होंने कहा कि जब वे देश के रक्षा मंत्री थे तो पाकिस्तान और चीन ने कभी देश की तरफ न तो आख उठाकर देखने की हिमाकत नहीं किए और न ही हमारी सीमा में घुसने की कोशिश ही की। देश की सुरक्षा को लेकर मन में बहुत से सवाल उठते हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को देश में महंगाई के साथ ही भ्रष्टाचार रोकने का प्रयास करना होगा। अभी सरकार इस ओर एक प्रतिशत भी आगे नहीं बढ़ सकी है जबकि सरकार बनने से पहले लंबी-चौड़ी बातें की जा रही थीं। बड़े-बड़े वादे करने वाले लोग सरकार तो बनाने में सफल हो गए। लेकिन उनमें से एक भी वादा पूरा होता नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि देश में 27 फीसद लोगों को आज भी भरपेट भोजन नहीं मिलता है और 65 फीसद लोग आज भी कृषि पर निर्भर हैं लेकिन उनकी समस्याओं पर किसी का ध्यान नहीं जाता है। उनको हमेशा नजरअंदाज किया जाता है।

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने सोशल मीडिया के बारे में कहा कि सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान दोनो है। पिछले लोकसभा चुनाव में मीडिया की भूमिका अच्छी थी। इस बार मामला अलग था। प्रदेश सरकार के काम-काज के बारे में सपा मुखिया ने कहा कि सरकार के काम में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है लेकिन बढ़ती महंगाई के कारण उत्तर प्रदेश के अपेक्षित विकास रुका हुआ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।