विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले तक होने लगी मानसून की दस्तक

By Nawal MishraEdited By:
Published: Fri, 23 Jun 2017 05:38 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2017 08:48 PM (IST)

मानसून ने उत्तर प्रदेश के जिले सोनभद्र में दस्तक दे दी। इससे उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता सतत बढ़ेगी। पड़ोसी बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है।

उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले तक होने लगी मानसून की दस्तक
उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले तक होने लगी मानसून की दस्तक

लखनऊ (जेएनएन) मानसून ने उत्तर प्रदेश के जिले सोनभद्र में दस्तक दे दी। इससे उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता सतत बढ़ेगी। मानसून की सक्रियता पड़ोसी बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। मौसम विभाग की वेबसाइट पर इस बाबत मानसून के आगमन की ग्रीन लाइन सोनभद्र से खींच दी गई है। अब मीरजापुर, चंदौली और वाराणसी में जल्द मानसून की दस्तक होगी और बादलों का डेरा भी होगा। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। कभी -कभी धूप भू रहेगी। आद्रता का स्तर 80 फीसदी से ऊपर पहुंचने का अनुमान है, जिससे उमस में इजाफा होगा। उत्तर प्रदेश में मॉनसून के बादलों का मजबूत नेटवर्क बन गया है।

दोपहर बाद सोनभद्र के कुछ इलाकों सहित मीरजापुर में भी बादलों ने पानी गिराया और मानसून की आहट का संकेत भी दिया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अब मानसून की आमद के बाद समूचा पूर्वांचल भी एक दो दिन मानसून की जद में होगा और बारिश भी समय-समय पर होगी।