विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लीमा बनीं ऑनलाइन बेस्ट सेलर लेखिका

By Edited By:
Published: Fri, 20 Jun 2014 10:07 PM (IST)

लखनऊ। द्विभाषी लेखिका लीमा धर ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर का गौरव बढ़ाया

News Article Hero Image

लखनऊ। द्विभाषी लेखिका लीमा धर ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर का गौरव बढ़ाया है। लीमा के नए उपन्यास 'यू टच्ड माई हार्ट' ने पिछले चार सप्ताह से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की पांच लाख किताबों की ऑनलाइन बेस्ट सेलिंग रैंकिंग में नंबर वन पर स्थान बनाया है।

सोलह महीनों में चार उपन्यास लिखने वाली लीमा के उपन्यास 'टिल वी मीट अगेन' ने प्रकाशित होने के एक सप्ताह के अंदर ही नेशनल बेस्ट सेलर का अवार्ड हासिल कर लिया था। उन्होंने अब तक कुल छह किताबें लिखी हैं। इनमें एक हिंदी काव्य संग्रह व एक अंग्रेजी काव्य संग्रह, उपन्यास 'टिल वी मीट अगेन', 'मॉम एंड आइ लव अ टेरीरिस्ट', 'द गर्ल हू किस्ड द स्नेक' और 'यू टच्ड माई हार्ट' बेस्ट सेलर की सूची में हैं। अब तक कई अवार्ड भी मिल चुके हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है और अब पूरी तरह से लेखन में सक्रिय हैं।