विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस और भाजपा ने झोंकी ताकत, 11 जगह सीएम योगी

By Nawal MishraEdited By:
Published: Sun, 26 Nov 2017 09:03 PM (IST)Updated: Mon, 27 Nov 2017 08:23 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभाएं बलरामपुर, महराजगंज और कुशीनगर के पडरौना में होंगी। गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद लखनऊ लौटेंगे।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस और भाजपा ने झोंकी ताकत, 11 जगह सीएम योगी
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस और भाजपा ने झोंकी ताकत, 11 जगह सीएम योगी

लखनऊ (जेएनएन)। नगर निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज प्रचार अभियान के लिए तीसरे चरण के मतदाताओं के लिए मशक्कत करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ.महेंद्रनाथ पांडेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा सोमवार को 11 जगहों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभाएं बलरामपुर, महराजगंज और कुशीनगर के पडरौना में होंगी। वह गोरखनाथ मंदिर स्थित मठ में रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार को सुबह लखनऊ लौटेंगे। प्रदेश अध्यक्ष की सभाएं बुलंदशहर, कानपुर देहात और सीतापुर में, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जौनपुर के मछलीशहर, मडियाहूं और सुखीपुर में और उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा रायबरेली के बछरावां और फतेहपुर के बिंदकी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

योगी अब 29 नवंबर को गुजरात जाएंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब 28 की बजाय 29 नवंबर को विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए गुजरात जाएंगे। गुजरात गौरव यात्रा को लेकर योगी चौथी बार गुजरात जाएंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार छह से आठ दिसंबर तक भी वह चुनाव प्रचार के लिए गुजरात में होंगे।

सोमवार को सहारनपुर में राजबब्बर 

नगरीय निकाय चुनाव के अंतिम चरण के मतदान को प्रचार का अभियान सोमवार को भी जारी रहेगा। मंडल प्रभारियों से अपने क्षेत्रों में रहने को कहा गया है। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर सोमवार को सहारनपुर में विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रवक्ता ओंकार नाथ सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक फजले मसूद कन्नौज के गुरसहायगंज में चेयरमैन पद प्रत्याशी अतीक अहमद के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।