Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भूमि अधिग्रहण बिल किसान विरोधी : कृष्णा पटेल

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Sun, 15 Mar 2015 11:49 PM (IST)

    भूमि अधिग्रहण बिल को अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने किसान विरोधी बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा से अपना दल का गठबंधन जरूर है लेकिन बिल में संशोधन नहीं कराए गए तो पार्टी देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी। इसके लिए 17 संशोधन सुझाए गए हैं। यह बिल

    लखनऊ। भूमि अधिग्रहण बिल को अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने किसान विरोधी बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा से अपना दल का गठबंधन जरूर है लेकिन बिल में संशोधन नहीं कराए गए तो पार्टी देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी। इसके लिए 17 संशोधन सुझाए गए हैं। यह बिल उपजाऊ भूमि क्षेत्र वाले किसानों का विरोधी है। सरकार पहले बंजर क्षेत्र की जमीन पर अधिग्रहण कानून लागू करे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज चित्रकूट में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को प्रदेश सरकार ने जो धनराशि आवंटित की है वह अपर्याप्त है। किसानों को मुआवजे के साथ किसान क्रेडिट कार्ड का कर्ज माफ होना चाहिए। कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। इलाहाबाद में अधिवक्ता की हत्या दरोगा द्वारा होना इसका सबूत है। सपा व बसपा मुखिया को आय से अधिक संपत्ति के मामले में कांग्रेस सरकार ने बचाया है। दोनों दल जनता की गाढ़ी कमाई के धन का बंदरबांट कर रहे हैं। पार्टी में गुटबाजी होने के सवाल पर कृष्णा पटेल ने कहा कि सांसद अनुप्रिया पटेल पार्टी की महासचिव व सांसद पद पर होने के कारण एक पद छोडऩे के लिए कहा गया था। इसमें कोई विवाद नहीं है। यह मां-बेटी का मामला है, जिसे मां अपने अधिकार के साथ इसे हासिल करेंगी।

    comedy show banner
    comedy show banner