विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान में ही है दाउद इब्राहिम का ठिकाना : राजनाथ

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sat, 22 Aug 2015 01:14 PM (IST)Updated: Sat, 22 Aug 2015 04:18 PM (IST)

देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने विश्वास के साथ कहा है कि आतंक का पर्याय दाऊद इब्राहिम का ठिकाना ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने विश्वास के साथ कहा है कि आतंक का पर्याय दाऊद इब्राहिम का ठिकाना पाकिस्तान में ही है। राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दौरे पर हैं। आज उन्होंने लखनऊ मध्य विधानसभा भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पाकिस्तान के रुख पर जमकर हमला बोला।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह तह है कि आतंक का पर्याय और 1993 में मुंबई में हुए धमाके का मुख्य आरोपी दाऊद इब्राहिम इन दिनों पाकिस्तान में अपना ठिकाना बनाकर रह रहा है। पाकिस्तान को भी इस बारे में पता है कि इब्राहिम के ठिकाने की खबर भारत को पता चल चुकी है। उन्होंने कहा कि भारत के मोस्ट वांटेट आतंकवादियों की सूची में दाऊद इब्राहिम पहले नंबर पर है। पाकिस्तान जब उसके बारे में जरा भी पहल नहीं कर रहा है तो फिर हम कब तक आगे आते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आतंक के खिलाफ भारत ने अपना रुख साफ कर दिया है। पाकिस्तान की ओर से अभी तक इस विषय पर कोई जवाब नहीं आया है। आतंक पर भारत के एजेंडे मे कोई परिवर्तन नहीं है। पाकिस्तान से बात हमारी बात सिर्फ आतंकवाद पर ही होगी। अब तो किसी और मुद्दे पर पाकिस्तान से बात नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हर बार वार्ता में पाकिस्तान ही बाधक बनता है। भारत सरकार पुराने रूख पर कायम अब तो सिर्फ और सिर्फ आतंकवाद मुद्दे पर ही चर्चा होगी। अब फैसला तो पाकिस्तान को करना होगा कि वह इस विषय पर वार्ता चाहता है या नहीं।