विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पान मसाला खाकर स्वच्छता की शपथ दिलाने वाला इंस्पेक्टर सस्पेंड

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sat, 25 Mar 2017 02:02 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 02:49 PM (IST)

मडिय़ांव के थानाध्यक्ष नागेश मिश्रा को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। नागेश मिश्रा ने कल पान मसाला खाने के ...और पढ़ें

पान मसाला खाकर स्वच्छता की शपथ दिलाने वाला इंस्पेक्टर सस्पेंड
पान मसाला खाकर स्वच्छता की शपथ दिलाने वाला इंस्पेक्टर सस्पेंड

लखनऊ (जेएनएन)। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी प्रदेश के अब सभी सरकारी महकमे को स्वच्छता की राह पर लाने को संकल्पित है। तीन दिन से प्रदेश के हर सरकारी कार्यालय में सफाई जोरों पर है, इसके साथ ही प्रदेश में सभी कार्य स्थल पर तंबाकू व पान मसाला न खाने की भी शपथ दिलाई जा रही है। 
 इस शपथ के दौरान भी पान मसाला खाना राजधानी के एक इंस्पेक्टर को काफी भारी पड़ गया है। लखनऊ में मडिय़ांव के थानाध्यक्ष नागेश मिश्रा को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है।
नागेश मिश्रा ने कल पान मसाला खाने के साथ ही बिना वर्दी थाना परिसर में अपने मातहतों को स्वच्छता की शपथ दिलाई थी। यह मामला संज्ञान में आने के साथ ही सीएम कार्यालय हरकत में आ गया। नागेश मिश्रा को निलंबित करने के बाद पुलिस लाइन भेज दिया गया है। 
दैनिक जागरण में खबर के बाद डीआइजी ने एसएसपी को तलब किया। इसके बाद इंस्पेक्टर नागेश मिश्रा को निलंबित कर दिया गया। नागेश मिश्रा को पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ.अयूब के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में भी लापरवाही बरतने के मामले में तलवार लटक रही है।