विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप

By Edited By:
Published: Thu, 05 Dec 2013 01:54 AM (IST)

लखनऊ। एक युवती ने गोंडा में पुलिस इंस्पेक्टर जवाहर सिंह समेत पांच लोगों पर दुष्कर्म का आरोप

News Article Hero Image

लखनऊ। एक युवती ने गोंडा में पुलिस इंस्पेक्टर समेत पांच लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वह इन दिनों क्राइम ब्रांच प्रभारी हैं। आरोपी के अनुसार उसके साथ कुकृत्य तब किया गया था जब वह तरबगंज थानाध्यक्ष थे।

पीड़िता ने राज्य महिला आयोग व पुलिस महानिरीक्षक से गुहार लगाकर कार्रवाई की मांग की है। परसपुर क्षेत्र के मोहना गांव निवासी युवती ने आयोग को भेजे पत्र में बताया है कि उसके पिता और तीन भाई कत्ल के मुकदमे में जेल में बंद थे। फरवरी 2013 में मामले की पैरवी के लिए वह पिता के एक संबंधी के साथ कचेहरी आई, जहां थानाध्यक्ष तरबगंज से मुलाकात हुई। उन्होंने आश्वासन दिया कि केस हल्का कर देंगे, वह उनके आवास पर आकर मिले। आवास पर थानाध्यक्ष समेत पांच लोग बैठे थे। युवती का आरोप है कि वहां उसके साथ दुराचार किया गया। उसने एसपी के पास जाने की बात कही तो उसे भी जेल में सड़ा देने की धमकी दी गई। पुलिस अधिकारी उससे लगातार दुराचार करता रहा। आरोप के बाबत क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर का कहना है कि उसे महिला किसी साजिश के तहत फंसा रही है। उधर पुलिस अधीक्षक आरपीएस यादव ने प्रकरण के बारे में जानकारी होने से इन्कार किया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर