Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    योग से भारत को दुनिया की महाशक्ति के रूप में स्थापित करने की चाह

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Wed, 21 Jun 2017 10:45 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि योग भारत की प्राचीन विधा है। इसके जरिए मोदी भारत को दुनिया की महाशक्ति के रूप में स्थापित करना चाहते हैं।

    योग से भारत को दुनिया की महाशक्ति के रूप में स्थापित करने की चाह

    लखनऊ (जेएनएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि योग भारत की सबसे प्राचीन विधा है। मोदी भारत को दुनिया की महाशक्ति के रूप में स्थापित करना चाहते हैं। योग उसका आधार है। योग को अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्रदान करने के लिए योगी ने प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता जताई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तस्वीरों में देखें-योग के आसनों पर जमा यूपी

    तीसरे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी योग करने से पहले बुधवार की सुबह रमाबाई अंबेडकर मैदान में  उत्तर प्रदेश को मौका देने के लिए मोदी के प्रति आभार जताते हुए योगी ने कहा कि योगी ने कहा कि देश के 125 करोड़ लोगों के जरिए भारत की प्राचीन विधा को दुनिया में मान्यता मिली है। योगी ने वेद और गं्रथों से जोड़ते हुए कहा कि योग अब जनांदोलन का रूप ले रहा है। 

    तस्वीर-रामपुर में मुस्लिम महिलाओं का योगाभ्यास