यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दुर्गा शक्ति ने राजस्व परिषद में सम्बद्धता दर्ज कराई
जाब्यू, लखनऊ : गौतमबुद्धनगर के एसडीएम पद से निलंबित आइएएस दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंगलवार को राजस्व प

जाब्यू, लखनऊ : गौतमबुद्धनगर के एसडीएम पद से निलंबित आइएएस दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंगलवार को राजस्व परिषद के अध्यक्ष को संबद्धता की आख्या दे दी। गौतमबुद्धनगर में निर्माणाधीन मस्जिद की दीवार गिरवाने के आरोप में निलंबित दुर्गा शक्ति नागपाल को राजस्व परिषद लखनऊ से संबद्ध किया गया था। मंगलवार को उन्होने संबंद्धता आदेश के आधार पर राजस्व परिषद में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी। नियुक्ति विभाग उन्हें 45 दिनों के अंदर आरोप पत्र सौंपेगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
