Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पति, जेठ व ससुर ने किया गैंगरेप, महिला गधों के साथ निकली इंसाफ मांगने

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Tue, 19 Jul 2016 04:56 PM (IST)

    कानपुर में पति के साथ जेठ मिलकर महिला पर लगातार बेड शेयर करने का दबाव बनाते है। उसने परेशान होकर कुछ गधे लेकर मोहल्ले की सड़कों पर प्रदर्शन किया।

    Hero Image

    लखनऊ (वेब डेस्क)। उत्तर प्रदेश की प्रमुख औद्योगिक नगरी कानपुर में वाइफ स्वैपिंग के बाद कुछ इसी तरह का मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला के साथ उसके पति, जेठ तथा ससुर दुष्कर्म करते हैं।

    इससे परेशान होकर विरोध किया। जिसके बाद पति तथा जेठ को सजा भी मिली, लेकिन जमानत पर बाहर आने के बाद उनका रुख पहले भी खतरनाक हो गया है।

    पति के साथ जेठ मिलकर महिला पर लगातार बेड शेयर करने का दबाव बनाते है। उसने परेशान होकर कुछ गधे लेकर मोहल्ले की सड़कों पर प्रदर्शन किया। उसने इस दौरान अपने पति की दुकान के सामने भी गधों को लेकर प्रदर्शन किया। गधों से न्याय की मांग भी की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- मिस्ड कॉल ने पहुंचाया मुंबई, फेसबुक ने वापस घर गाजीपुर

    पीडि़ता का आरोप है उसका पति, ससुर और जेठ ने मिलकर शादी के कुछ दिन बाद ही उसको नशीली दवाइयां खिलाकर रेप किया। उसका पति उसे अक्सर बेड शेयर करने को कहता है। विरोध करने पर उसकी हत्या करने की धमकी देने लगा और घर से भगा दिया। ऐसे में उसने न्याय के लिए ये कदम उठाया है।

    पीडि़ता की शादी 22 अक्टूबर 2015 को पांडु नगर के रोहित अग्रवाल से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से पति रोहित उसे अपने बड़े भाई और ससुर के साथ बेड शेयर करने के लिए कहने लगा।

    यह भी पढ़ें- दुस्साहस : मुरादाबाद में बॉस ने पति के सामने महिला से की छेड़छाड़

    वह उसके साथ बेडरूम में नहीं रहता था। वह जेठ तथा ससुर के कमरे में उसको भेजता था। इसका विरोध करने पर पति ने उसे नशीली दवाइयां खिला दी। नशे में रहने के दौरान पति के साथ जेठ तथा ससुर ने उसके साथ गैंग रेप किया।

    पीडि़ता इसकी शिकायत काकादेव पुलिस थाने में की थी। इसके बाद पति व जेठ को जेल भी हुई थी, लेकिन उसके बाद से उन लोगों ने जमानत करा ली। उसने बताया कि अब वह समाज से न्याय पाना चाहती है। इसी कारण से गधों को लेकर अपने पति, जेठ और ससुर को समाज में बेइज्जत करेगी।

    यह भी पढ़ें- ट्रेन से एसपी को फोन कर युवती ने दी खुदकशी की धमकी

    वह समाज से न्याय चाहती है। इसके लिए अपने ऊपर हुए उत्पीडऩ का एक पम्पलेट नोट बनवाया और पति की दुकान के सामने गधों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान एक गधे के गले में कपिल अग्रवाल तो दूसरे गधे के गले में रोहित अग्रवाल लिखकर लटका दिया था। उसने कहा कि ऐसे में अगर न्याय नहीं मिला तो वह सुसाइड कर लेगी।