विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी को थी दहलाने की साजिश, आतंकी के पास मिले हथियार व विस्फोटक

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Wed, 08 Mar 2017 08:37 AM (IST)Updated: Wed, 08 Mar 2017 01:43 PM (IST)

आइजी सतीश गणेश ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब सवा छह बजे आतंकी सैफुल्लाह के शव पोस्टमार्टम के लिए को भेजा गया। इसके बाद मकान की तलाशी ली गई।

यूपी को थी दहलाने की साजिश, आतंकी के पास मिले हथियार व विस्फोटक
यूपी को थी दहलाने की साजिश, आतंकी के पास मिले हथियार व विस्फोटक

लखनऊ (जेएनएन)। प्रदेश की राजधानी साथ ही पास के जिलों को दहलाने की साजिश के साथ लखनऊ पहुंचे आतंकी सैफुल्लाह का शव आज लखनऊ के पुलिस महानिरीक्षक सतीश गणेश ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एटीएस ने आतंकी को जिंदा पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन करीब 12 घंटे के बाद उसको मुठभेड़ में ढेर किया। आइजी ने बताया कि आतंकी किसी बड़ी वारदात की तैयारी में था। 
एटीएस सैफुल्लाह के साथियों की तलाश में सक्रिय। आइजी एटीएस असीम अरूण का कहना है कि जल्द दो और आरोपी पकड़े जाएंगे।
लखनऊ के पुलिस महानिरीक्षक सतीश गणेश ने बताया कि आज सुबह करीब सवा छह बजे आतंकी सैफुल्लाह के शव पोस्टमार्टम के लिए को भेजा गया। इसके बाद मकान की तलाशी ली गई। वहां मिले सामान से पता चलता है कि आतंकी किसी बडी वारदात की तैयारी में थे।
मकान की तलाशी में लखनऊ की पुलिस के साथ एटीएस की टीम भी लगी थी। आतंकी सैफुल्लाह की उम्र 22 से 23 साल की थी, उसके पास चाकू पिस्टल और एक बैग मिला। इस बैग में विस्फोटक है। सतीश गणेश ने बताया कि बम निरोधक दस्ते और फोरेंसिक टीम की क्लियरेन्स के बाद बाकी की जानकारी विस्तार से शाम को दी जायेगी। 
गौरतलब है कि लखनऊ के दुबग्गा में कल देर रात करीब ढाई-तीन बजे एटीएस ने एनकाउंटर में आतंकी को ढेर कर दिया।  भोपाल-उज्जैन पैसेंजर में बम विस्फोट का आरोपी आतंकी सैफुल्लाह हाजी कालोनी में छिपा था। कल शाम करीब तीन बजे एटीएस ने घर की घेरेबंदी कर आतंकी को पकडऩे का ऑपरेशन शुरू किया।
रात ढाई बजे के करीब एटीएस के कमांडो दिवार तोड़कर घर में घुस गए, और छिपे आतंकी को मार गिराया। इससे दो आतंकियों के होने की आशंका जताई जा रही थी। उधर, गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने डीजीपी से घटना के बारे में जानकारी ली और डीजीपी को पूरी मदद देने का भरोसा भी दिलाया। 
सरेंडर को कहा तो चलाई गोली
एटीएस को सूचना मिली थी कि मलिहाबाद निवासी बादशाह खान के मकान में कुछ आतंकी छिपे हैं। एटीएस के 20 कमांडो ने आसपड़ोस के मकानों पर घेराबंदी कर ली और आतंकी से समर्पण को कहा तो आतंकियों ने अंदर से फायरिंग शुरू कर दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।