विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेरठ में फायरिंग कर चार पर कार चढ़ाई, एक की मौत

By Edited By:
Published: Wed, 11 Jun 2014 10:28 AM (IST)

लखनऊ। बागपत बाईपास पर छात्रों ने गुंडई की सारी सीमाएं तोड़ दीं। ठेके से शराब मांगने को

News Article Hero Image

लखनऊ। बागपत बाईपास पर छात्रों ने गुंडई की सारी सीमाएं तोड़ दीं। ठेके से शराब मांगने को लेकर पहले जमकर फायरिंग की और विरोध करने पर कार से सेल्समैन समेत चार को कुचल दिया। इससे एक की मौत हो गई, जबकि तीन को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने आरोपी छात्रों में से एक की पहचान कर ली है।

मेरठ में टीपी नगर के बागपत बाईपास पर शराब का ठेका है। वहां पर जानी निवासी कपिल और संजीव सेल्समैन थे। मंगलवार रात करीब पौने ग्याहर बजे कुछ छात्र मारुति से अंग्रेजी शराब के ठेके पर पहुंचे और शराब की बोतल मांगी। शराब नहीं मिलने पर सेल्समैन के साथ उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते छात्रों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसकी आवाज सुनकर पास की कालोनी गोपाल विहार से काफी लोग मौके पर पहुंच गए। कालोनी के लोगों ने छात्रों को घेरने की कोशिश की तो उन्होंने मारुति कपिल, संजीव तथा गोपाल विहार के राजीव व प्रवेश यादव पर चढ़ा दी। कपिल की मौके पर मौत हो गई, जबकि संजीव, राजीव और प्रवेश यादव को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर एसपी सिटी ओमप्रकाश और सीओ विजय यादव भी मौके पर पहुंचे। कालोनी के लोगों ने दोनों अफसरों का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। एसपी सिटी ने बताया कि अभी तक की जांच पड़ताल में हमलावरों में से एक की पहचान सुभारती यूनिर्वसिटी में पढ़ने वाले छात्र अंकित मौतला के रूप में हुई है। पुलिस ने मारुति का नंबर मिलने के बाद छात्रों की तलाश शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।