विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इलाहाबाद में 'वंदे मातरम' कहने पर पिटाई, थाने पर प्रदर्शन

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 11 Jan 2015 02:45 PM (IST)Updated: Sun, 11 Jan 2015 02:54 PM (IST)

इलाहाबाद के सोरांव में वर्ग विशेष के लोगों ने आज 'वंदे मातरम' का नारा लगाने पर कुछ आरएसएस कार्यकर्ताओं पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। इलाहाबाद के सोरांव में वर्ग विशेष के लोगों ने आज 'वंदे मातरम' का नारा लगाने पर कुछ आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हमला बोल दिया। जिससे माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गया था लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति नियंत्रण में किया और एक हमलावर गिरफ्तार भी कर लिया। इस मामले में वर्ग विशेष के दस लोगों के खिलाफ नामजद एफआइआर दर्ज की गई है।

इलाहाबाद के केपी और डीएवी इंटर कॉलेज में रविवार को आरएसएस का पथ संचलन का कार्यक्रम चल रहा है। उसी में शामिल होने सोरांव कस्बे से भी दर्जन भर आरएसएस कार्यकर्ता तैयारी कर रहे थे। करीब साढ़े दस बजे कार्यकर्ताओं का सामना वर्ग विशेष के युवकों से हो गया। यह लोग आरएसएस कार्यकर्ताओं से यह कहते हुए उलझ गए कि वह वंदे मातरम न कहें और नेतागीरी न करें। इसी को लेकर विवाद बढ़ गया और वर्ग विशेष के लोगों ने कार्यकर्ताओं को घेर लिया और उन्हें पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह यह सूचना पुलिस तक पहुंची। कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और वर्ग विशेष के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसी वर्ग के दस लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट भी दर्ज की गई है।

आरएसएस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि वर्ग विशेष के युवकों ने 'ओम' नाम के झंडे और वंदे मातरम कहने का विरोध किया था। इस घटना के बाद ही बड़ी संख्या में लोगों ने थाने को घेर लिया। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए कई थानों की फोर्स थाने पर बुला ली गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। चार दिन पहले भी दो वर्गों में मारपीट और आगजनी की घटना घट चुकी है। पहले से ही सोरांव व लालगोपालगंज कस्बे में तनाव व्याप्त है।