डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने संभाली उत्तर प्रदेश भाजपा की कमान
भाजपा उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के लखनऊ आगमन पर आज जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत में कार्यकर्ताओं के साथ उनके चहेतों का हुजूम उमड़ पड़ा।
लखनऊ (जेएनएन)। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने सोमवार की शाम यहां मुख्यालय में कमान संभाल ली। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया। दोनों एक दूसरे से गले मिले। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ. पांडेय ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
अमौसी एयरपोर्ट से भाजपा मुख्यालय में पहुंचते ही डॉ. पांडेय सबसे पहले परिसर में ही बने राधा कृष्ण के मंदिर में जाकर मत्था टेका। उसके बाद वह समारोह में शामिल हुए और फिर कार्यभार ग्रहण किया। इसके पहले सुबह ही भाजपा मुख्यालय में हवन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, मंत्री गोविंद नारायण शुक्ल, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं की मौजूदगी में यह हवन हुआ। हवन में भाजपा नेताओं ने नया संकल्प लिया।
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के लखनऊ आगमन पर आज जोरदार स्वागत किया गया। उनके स्वागत में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ उनके चहेतों का हुजूम उमड़ पड़ा। भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय भाजपा मुख्यालय पहुंचे। राधाकृष्ण मंदिर में दर्शन कर मंच पर। स्वागत के लिए सीएम आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य दिनेश शर्मा तथा लक्ष्मीकांत बाजपेई को छोड़कर सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मौजूद।
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बाहर आते ही उनके ऊपर फूलों की बरसात कर दी गई। उनके लखनऊ आगमन पर पहले से ही जोरदार स्वागत की तैयारी थी। भाजपा उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय लखनऊ में आज प्रदेश भाजपा की कमान संभालेंगे। पार्टी मुख्यालय में नए अध्यक्ष का स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता करेंगे।
यह भी पढ़ें: राजनाथ सिंह आज से लखनऊ के दो दिन के दौरे पर, एसएसबी स्टाफ क्वॉर्टर व मेट्रो की सौगात
डॉ. पांडेय आज दिन में करीब 2:30 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचे। वह पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वह पहली बार लखनऊ आए हैं। उनके आगमन पर भाजपा के सभी कार्यकर्ता काफी उत्साहित थे। भाजपा नगर इकाई ने विशेष तैयारी कर रखी थी।
यह भी पढ़ें: बागपत से सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह मोदी मंत्रिमंडल में मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री
डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय कल्याण सिंह तथा राम प्रकाश गुप्ता के कार्यकाल में मंत्री भी रह चुके हैं। महेंद्र नाथ चंदौली से सांसद हैं। महेंद्र नाथ संघ के करीब भी हैं। इमरजेंसी के दिनों में महेंद्र नाथ पाण्डेय 5 माह के लिए जेल भी जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें: पूर्वांचल के कद्दावर नेता हैं मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हुए शिव प्रताप शुक्ल
केंद्र सरकार में मानव संसाधन राज्यमंत्री महेंद्र नाथ पाण्डेय को यूपी भाजपा की कमान सौंपी गई है। कमेटी आफ रूरल डेवलपमेंट तथा मेंबर आफ बिजनेस एडवाइजरी कमेटी के सदस्य हैं। प्रथम रामजन्म भूमि आन्दोलन में तत्कालीन मुलायम सरकार ने इनको रासुका में निरुद्ध किया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।