विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लखनऊ में स्वाइन फ्लू से चौथी मौत

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Tue, 08 Aug 2017 09:19 AM (IST)

हुसैन गंज निवासी 31 वर्षीय महिला सर्दी और जुकाम की शिकायत से भर्ती हुई थी, केजीएमयू वॉइरोलॉजी विभाग में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी।

लखनऊ में स्वाइन फ्लू से चौथी मौत
लखनऊ में स्वाइन फ्लू से चौथी मौत

लखनऊ (जागरण संवाददाता)। स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। ट्रॉमा सेंटर के क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती एक महिला की सोमवार को मौत हो गई। अब तक राजधानी में स्वाइन फ्लू से चार लोगों की मौत हो चुकी है जबकि जिले में यह संख्या आठ हो गई है। महिला का पल्मोनरी क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती थी।

हुसैन गंज निवासी 31 वर्षीय महिला सर्दी और जुकाम की शिकायत से भर्ती हुई थी। केजीएमयू वॉइरोलॉजी विभाग में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। सोमवार की शाम करीब चार बजे महिला की हालत बिगड़ी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: संगठित अपराधियों पर कसेगा सीएम योगी का शिकंजा, लगेगा यूपीकोका

रक्षाबंधन की वजह से मौत की रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय को नहीं हुई। अब तक स्वाइन फ्लू के 178 मामले सामने आए हैं जिसमें आठ मौत हो चुकी है। इसमें चार मामले जनपद और चार राजधानी के हैं।

यह भी पढ़ें: 10वीं में पढ़ रहे बेटे ने पिता के सीने में उतारी गोली, मां-बहन को बंधक बनाया