यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गाजीपुर में हाईवे का गडढा बना पांच की मौत
लखनऊ। गाजीपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग -29 पर गड्ढ़े फिर से काल बन गए हैं। सैदपुर क्षेत्र के औड़िहार

लखनऊ। गाजीपुर में एनएच-29 के गढ्डे के चलते आज कंडक्टर सहित पाच लोग काल की गाल में समा गए। साथ ही 44 लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर होने पर अज्ञात सहित 22 घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसा औड़िहार में जौनपुर त्रिमुहानी पर पिकप को ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ। गाजीपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर 48 घटे के अंदर हुआ यह दूसरा हादसा है। इससे पहले सोमवार को नंदगंज थाना क्षेत्र के सहेड़ी में बस पलटने से तीन लोगों की मौत हुई थी।
सुबह कासिमाबाद से निजी बस सवारी भरकर वाराणसी जा रही थी। औड़िहार में जौनपुर जाने वाली सड़क पर त्रिमुहानी के पास पिक-अप को ओवरटेक करने के चक्कर में बस का पहिया गढ्डे में पड़ गया। इस कारण अनियंत्रित बस सड़क के दाहिने तरफ खाई में पलट गई। घटनास्थल पर नंदगंज थाना क्षेत्र के ही देवकली निवासी मो. इस्माइल के पुत्र अब्दुल कईम (25) व बिरनो थाना क्षेत्र के बिहरा गाव निवासी जद्दू राजभर के पुत्र सुभाष (19) की मौत हो गई। घायल कंडक्टर खानपुर थाना क्षेत्र के पटना गाव निवासी राजू गोड़ (45) को घटनास्थल से ही इलाज के लिए वाराणसी ले जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इधर, सैदपुर सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय बिरनो थाना क्षेत्र के बिहरा निवासी कालेंद्र (25) की भी मौत हो गई। दोपहर डेढ़ बजे गंभीर दशा होने पर बिहरा के ही महेंद्र राजभर (18) को वाराणसी ले जाया जा रहा कि उसकी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
ओवरलोड थी बस
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस ओवरलोड थी। यात्रियों को बस में ठूंसकर ले जाया जा था। क्षमता से अधिक सवारी होने के कारण ही बस गढ्डे में पडऩे के बाद अनियंत्रित हो गई। घटनास्थल के पास पहले से मौजूद लोगों के मुताबिक बस अनियंत्रित हुई तो कुछ यात्री बाहर कूदे भी थे जिन्हें चोटें आईं हैं। बस में अगर केवल सीट के हिसाब से यात्री बैठाए गए होते तो हादसा नहीं होता।